मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, जानिए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

Haryana Ka Mausam, Haryana Weather 14 September 2024: हरियाणा में 19 शहरों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। जानें पिछले 24 घंटों की बारिश की जानकारी और आगामी मौसम की संभावना।

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज राज्य के 19 शहरों में मौसम खराब रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार, बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, खरखौंदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बपौली, खरौंडा, करनाल, गोहाना, इसराना, सफीदो, पानीपत, असंध, कैथल, नीलोखेरि, गुहला, और पेहेवा में हल्की बारिश की संभावना है।

हाल की बारिश का आकलन

पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा के 9 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। यहाँ पर सबसे ज्यादा बारिश गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में हुई, जहां 18.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रों में हुई बारिश का विवरण इस प्रकार है:

जिलाबारिश (एमएम)
गुरुग्राम18.0
कुरुक्षेत्र18.0
अंबाला7.0
यमुनानगर6.0
चंडीगढ़4.0
रोहतक9.0
कैथल3.5
जींद0.5

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में मौसम 17 सितंबर तक परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान, मानसून ट्रफ उत्तर की दिशा में सामान्य स्थिति पर बने रहने की संभावना है और अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है। इससे राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में 14 सितंबर तक बीच-बीच में हवाएं और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×