मौसम

आज का मौसम 7 सितंबर 2024: मॉनसून का ‘बाहुबली’ अवतार… आज भी झमाझम बारिश के आसार

Aaj Ka Mausam, 7 September 2024: दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया। जानिए दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, यूपी, एमपी और तेलंगाना का ताजा मौसम अपडेट।

Aaj Ka Mausam 7 September 2024: इस साल का मॉनसून अपने पूरे उफान पर है। दिल्ली से लेकर राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना तक बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है। दिल्ली में पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, और आज भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान और उत्तराखंड में भी भारी बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों का मौसम अपडेट।

दिल्ली: येलो अलर्ट जारी, बारिश का दौर जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भी दिल्ली में मध्यम बारिश और बादलों के छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।

अगले 24 घंटों का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों में, मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, कोंकण और गोवा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है।

हल्की से मध्यम बारिश जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, असम, नागालैंड और मेघालय में हो सकती है। इसके अलावा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और लद्दाख में भी हल्की बारिश की संभावना है।

शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली2432
नोएडा2333
गाजियाबाद2434
पटना2738
लखनऊ2334
जयपुर2331
भोपाल2332
मुंबई2527
अहमदाबाद2224
जम्मू2126

राजस्थान: भारी बारिश से हालात गंभीर

राजस्थान में भी बारिश का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पूर्वी हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अति भारी बारिश का अलर्ट है। इसके चलते टोंक जिले में बीसलपुर बांध के चार गेट खोलने पड़े हैं। वहीं, बीकानेर और जोधपुर संभागों में भी बारिश की गतिविधियों में कमी आने के बाद तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

उत्तराखंड: भूस्खलन और सड़कें बंद

उत्तराखंड में लगातार बारिश से भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। राज्य के पहाड़ी इलाकों में सड़कें बाधित हो गई हैं। एनएच-107 जैसे महत्वपूर्ण सड़क मार्ग बंद हो चुके हैं, जिससे कई वाहन फंसे हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

पश्चिम बंगाल: मछुआरों को चेतावनी

पश्चिम बंगाल में भी आज बारिश के आसार हैं। खासकर दक्षिणी हिस्सों में नौ सितंबर से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों पर 8-10 सितंबर तक न जाने की सलाह दी है, क्योंकि 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

यूपी-एमपी और तेलंगाना में भी अलर्ट

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। यूपी के सोनभद्र, उन्नाव, फतेहपुर, और वाराणसी सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। तेलंगाना में अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जबकि पुडुचेरी में भी बारिश के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×