मौसम

आज का मौसम: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 September 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: : IMD ने दिल्ली-NCR, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट, हिमाचल में बर्फबारी और तूफान की चेतावनी।

Aaj ka Mausam 17 September 2024: भारत में मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है और राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में जहाँ मानसून की विदाई होनी थी, वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आगामी तीन दिनों के लिए हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं, देशभर में आज का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट, येलो अलर्ट जारी

सोमवार को धूप रहने के बाद दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं। IMD के अनुसार, मॉनसून अभी विदा होने के मूड में नहीं है। दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है, और हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, तापमान में खास गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25°C और अधिकतम तापमान 33°C के आसपास रहेगा। अन्य शहरों के मौसम का हाल देखें:

शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली2533
नोएडा2433
गाजियाबाद2433
पटना2633
लखनऊ2431
जयपुर2433
भोपाल2329
मुंबई2432
अहमदाबाद2534
जम्मू2233

राजस्थान में फिर से बारिश की संभावना

राजस्थान में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। IMD के अनुसार, 18 और 19 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी बंगाल और झारखंड के ऊपर बने गहरे दबाव क्षेत्र के कारण राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि शेखावाटी और बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट, बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य में 53 सड़कें बंद हो चुकी हैं और कई बिजली परियोजनाएं ठप पड़ गई हैं। भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 अवरुद्ध हो गया है, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आज हिमाचल में आंधी, बारिश और तूफान की संभावना बनी रहेगी।

मध्य प्रदेश और बिहार में भी बारिश का अलर्ट

दिल्ली के अलावा, IMD ने बिहार, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

क्या मॉनसून की विदाई अभी दूर है?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की विदाई में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं। दिल्ली-NCR में बारिश के चलते अगले तीन दिनों तक तापमान में मामूली गिरावट रहेगी, लेकिन विदाई की प्रक्रिया में देरी हो सकती है। राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी बारिश का दौर कुछ समय तक बना रह सकता है।.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश संभव है।

दक्षिण बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

गुजरात, उत्तराखंड, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×