ट्रेंडिंग

देश में यहां सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते है कंडोम, राज्य का नाम सुनकर चौंक पड़ेंगे आप!

Condom Facts : हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि भारत में कंडोम के उपयोग में कमी देखी जा रही है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि कुछ राज्यों में कंडोम का अधिकतम उपयोग हो रहा है, जबकि कई स्थानों पर इसकी जागरूकता में गिरावट आ रही है।

कंडोम के इस्तेमाल का रुझान

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (2021-22) में इस बात का खुलासा हुआ है कि दादरा नगर हवेली और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में कंडोम का उपयोग सबसे ज्यादा हो रहा है। वहीं, कर्नाटक जैसे राज्यों में कंडोम के इस्तेमाल का आंकड़ा कम होता दिख रहा है।

दादरा नगर हवेली में सबसे ज्यादा उपयोग

रिपोर्ट के अनुसार, दादरा नगर हवेली में 10,000 में से 993 जोड़े कंडोम का उपयोग करते हैं, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। इसके बाद आंध्र प्रदेश आता है, जहां 10,000 में से 978 जोड़े कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। यह आंकड़ा देश के बाकी हिस्सों के मुकाबले बहुत अधिक है।

कर्नाटक में उपयोग कम

कर्नाटक में 10,000 जोड़ों में से केवल 307 जोड़े कंडोम का उपयोग करते हैं। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में भी कंडोम के उपयोग का प्रतिशत काफी कम है।

भारत में कंडोम की खपत

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हर साल भारत में औसतन 33.07 करोड़ कंडोम खरीदे जाते हैं। उत्तर प्रदेश, जिसकी आबादी सबसे अधिक है, यहां हर साल 5.3 करोड़ कंडोम की खपत होती है। इसके बावजूद, कंडोम के इस्तेमाल में कमी आ रही है।

कंडोम के बारे में जागरूकता की कमी

रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि 6% भारतीय अभी भी कंडोम के बारे में पूरी तरह से जागरूक नहीं हैं, जबकि 94% लोग इसके बारे में जानकारी रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×