ट्रेंडिंग

किचन में रखा दूध अगर बिल्ली दूध पी जाए तो शुभ होता है या अशुभ? जानिए

Cat Superstitions : जानें, बिल्लियों से जुड़ी प्राचीन मान्यताएं और उनके प्रभाव आपके जीवन पर। क्या बिल्ली का रास्ता काटना सच में अशुभ होता है? पढ़ें इस लेख में।

Cat Superstitions : बिल्ली, दिखने में तो यह प्यारा और मासूम जानवर है, लेकिन इसे लेकर हमारे समाज में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। घर-घर में बिल्लियों का आना-जाना आम बात है, और इससे जुड़ी कई धारणाएं भी हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुकी हैं। ज्योतिष शास्त्र में बिल्लियों को राहु की सवारी कहा गया है, और इससे जुड़ी कुछ मान्यताएं आपको हैरान कर सकती हैं। आइए जानते हैं, बिल्लियों से जुड़ी इन मान्यताओं के पीछे का सच और उनका आपके जीवन पर क्या प्रभाव हो सकता है।

बिल्ली के रास्ता काटने का क्या है अर्थ?

अक्सर कहा जाता है कि अगर बिल्ली रास्ता काट जाए तो यह अशुभ होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सच हर बार लागू नहीं होता? यदि बिल्ली बाईं ओर से आकर दाईं ओर जाती है, तो इसे अपशकुन माना जाता है। इसके विपरीत, किसी अन्य दिशा से आने-जाने पर इसे अशुभ नहीं माना जाता है। अगर बिल्ली आपके रास्ता काट भी दे, तो घबराने की जरूरत नहीं। थोड़ी देर रुकें, भगवान को याद करें, और फिर रास्ता पार करें। इससे बिल्ली का अपशकुन दूर हो जाता है, और आपकी यात्रा शुभ हो जाती है।

यह भी पढ़ें: पाली में स्थित ओम मंदिर; 28 साल की मेहनत से बनी दुनिया की अनोखी धार्मिक संरचना

बिल्ली का किचन में दूध पीना

कई बार बिल्ली किचन में घुसकर दूध पी जाती है, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक शुभ संकेत माना जाता है? बिल्ली का दूध पीना इस बात का प्रतीक है कि आपके घर की आर्थिक स्थिति जल्द ही सुधरने वाली है और धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होने वाली हैं।

दिवाली की रात बिल्ली का आना शुभ या अशुभ?

अगर दिवाली की रात बिल्ली आपके घर आ जाए, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद समझा जाता है, और इससे आपके घर में अचानक धन लाभ हो सकता है। इसी तरह, अगर बिल्ली घर में बच्चों को जन्म देती है, तो यह आने वाली खुशियों का संकेत है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips- भूलकर भी इस दिन नहीं खरीदनी चाहिए खरीदें झाड़ू, कंगाल हो जाएंगे आप

घर में बिल्ली पालना: राहु दोष से बचाव

घर में बिल्ली पालना भी शुभ माना जाता है, विशेषकर उन लोगों के लिए जिनकी कुंडली में राहु ग्रह कमजोर होता है। बिल्ली को राहु की सवारी कहा गया है, और इसे पालने से राहु के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।

बिल्ली की छींक और अन्य संकेत

बिल्ली की छींक को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए जा रहे हैं और बिल्ली छींक देती है, तो वह काम सफल होता है। इसी तरह, बिल्ली का अपने पंजे से मुंह साफ करना इस बात का संकेत है कि आपके घर में जल्द ही मेहमान आने वाले हैं।

बिल्ली का लड़ना: अशुभ संकेत

अगर बिल्ली आपके घर के आस-पास लड़ती है, तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता। इसका अर्थ है कि आपके घर में पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है, और आपको फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: घर में छिपकली दिखने का शुभ संकेत; वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में यहां छिपकली दिखते ही समझ जाये हो गयी मौज

बिल्ली से जुड़ी ये मान्यताएं और उनके पीछे का विज्ञान हमें यह सिखाता है कि हर प्राचीन धारणाओं का कोई न कोई आधार होता है। हालांकि, इन बातों को पूरी तरह से मान लेना या नकारना आपकी सोच पर निर्भर करता है।

Bharat Singh

मेरा नाम भारत सिंह है और उमंग हरियाणा पर फिलहाल ज्योतिष जगत से जुड़े आर्टिकल लिखता हूँ। मेरा काम आपको दैनिक राशिफल, पंचांग, ज्योतिष टिप्स, वास्तु शास्त्र, विशेष पूजा अर्चना, वार-त्यौहार, कुंडली आदि के बारे में अपडेट रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×