हरियाणा

हरियाणा में 500 रूपए में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, CM सैनी ने किया ऐलान…

हरियाणा के जींद में तीज महोत्सव पर सीएम नायब सिंह सैनी ने 30,000 महिलाओं को कोथली वितरित की और 500 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा की। जानें महोत्सव की अन्य प्रमुख बातें।

उमंग हरियाणा, जींद: हरियाणा के जींद की नई अनाज मंडी में बुधवार को तीज के मौके पर राज्य स्तरीय महोत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सरकार द्वारा किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएम नायब सिंह सैनी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने महोत्सव के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं को मात्र 500 रुपए में सिलेंडर प्रदान किया जाएगा, जिससे उज्जवला योजना के लाभार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।

महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री ने करीब 30,000 महिलाओं को कोथली वितरित की। कोथली में लड्डू, बतासे, सुहाली, महिलाओं के लिए सूट, मेहंदी, चूड़ी और बिंदी शामिल थे। इस बार कोथली का सामान स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किया गया था।

सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपये के बैंक लोन की राशि भी वितरित की। इस कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त करने के प्रयास में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हरियाणा में तीज के मौके पर कोथली का खास महत्व होता है। सीएम द्वारा दी गई कोथली महिलाओं के लिए एक विशेष उपहार थी, जो स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा तैयार की गई थी।

Sandeep Kumar

नमस्कार! उमंग हरियाणा पर फ़िलहाल कंटेंट राइटर का काम कर रहा हूँ। आपको हरियाणा की ताज़ा हिंदी ख़बरों और देश-विदेश की ट्रेंडिंग न्यूज़ से आपको अपडेट रखना मेरा काम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×