राजनीतिहरियाणा

Haryana Election 2024: हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा – सुनीता दुग्गल का दावा

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election 2024) की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, जिससे प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव की तारीख घोषित होते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया है।

तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा: सुनीता दुग्गल

सिरसा से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित किए जाने पर कहा कि यह हमारे लिए अपेक्षित था, और हमें इसका इंतजार था।

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा का संगठन और कार्यकर्ता हर समय चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर से हरियाणा में सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनता के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, और हमें पूरी उम्मीद है कि भाजपा तीसरी बार प्रदेश में सत्ता में आएगी।”

भाजपा संगठन पूरी तरह तैयार: सुनीता दुग्गल

सुनीता दुग्गल ने आगे कहा कि चुनाव के लिए अब बहुत कम समय बचा है, लेकिन भाजपा का संगठन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अभी भी जमीन तलाशने में जुटी हुई है, जबकि भाजपा ने प्रदेश में कई बेहतर कार्य किए हैं, जिससे प्रदेश की जनता फिर से भाजपा पर भरोसा जताएगी।

कांग्रेस के दावों पर मनोहर लाल का पलटवार

वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस द्वारा सरकार बनाने के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केवल दावा करने से कुछ नहीं होता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने लोगों को ही खुद से दूर कर दिया है, विशेषकर एससी समाज के लोगों को। मनोहर लाल ने कहा, “कांग्रेस ने जातिगत राजनीति की, जबकि भाजपा ने ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ का नारा दिया और प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध, और जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर शासन किया।”

हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। हरियाणा में 1 अक्टूबर को सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, और वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव आयोजित किए जाएंगे, जिनका पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा 25 सितंबर, और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×