अपराध

कोठा No. 59.. सामने था दिल दहला देने वाला मंजर, पुलिस भी देखती रह गयी

GB Road : दिल्ली पुलिस ने जीबी रोड के कोठा नंबर 59 से दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया और फर्जी दस्तावेजों का खुलासा किया। पढ़ें पूरी खबर और जानें पुलिस की कार्रवाई का विवरण।

Delhi Police : दिल्ली का जीबी रोड, जहां दिन ढलते ही जिश्मफरोशी का बाजार गर्म हो जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां के कुख्यात कोठा नंबर 59 से दिल्ली पुलिस ने हाल ही में दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है, जिसमें फर्जी दस्तावेज बनाकर नाबालिग लड़कियों को बालिग दिखाया जा रहा था।

जीबी रोड का कोठा नंबर 59 (GB Road Kotha Number 59): इंसानियत को शर्मसार करने वाली हकीकत

जीबी रोड का कोठा नंबर 59, जो लंबे समय से मानव तस्करी और जिश्मफरोशी का अड्डा बना हुआ है, में रोजाना रात ढलते ही कई लड़कियों को जिश्मफरोशों के सामने पेश किया जाता है। इस कोठे से मात्र कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर कमला मार्केट थाना स्थित है, जिसके अंतर्गत यह पूरा इलाका आता है।

हाल ही में, इस थाने में तैनात एक महिला पुलिस कांस्टेबल को एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसने जीबी रोड के इस कोठे पर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की और जीबी रोड के इस कुख्यात कोठे पर छापेमारी की।

ये भी पढ़ें: Noida के इन 3 क्लब में मिलती है फ्री एंट्री, पूरी रात कर सकते हैं रंगीन

रेस्क्यू ऑपरेशन: नाबालिग लड़कियों की दर्दनाक कहानी

पुलिस की टीम जब कोठा नंबर 59 पहुंची, तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस को देखते ही जिश्मफरोशी के इस अड्डे पर मौजूद लोग भागने लगे। इस दौरान, पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया, जिन्हें जिश्मफरोशी के लिए मजबूर किया जा रहा था।

पुलिस ने दोनों लड़कियों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उनके लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की। इन लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक साल पहले इस कोठे पर लाया गया था और तब से उन्हें यहां बंदी बनाकर रखा गया था।

ये भी पढ़ें: Relationship Tips- पति पर हैं शक तो ऐसे लगा सकती है आप पता

फर्जी दस्तावेजों का खुलासा: बड़ा गिरोह बेनकाब

रेस्क्यू के बाद पुलिस ने कोठा चलाने वाली किरण देवी को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि लड़कियों को इस कोठे पर लाने वाले लड़कों ने किरण देवी को उनकी नाबालिग उम्र के बारे में जानकारी दी थी। इसके बावजूद, किरण ने इन्हें खरीद लिया और फर्जी दस्तावेजों के जरिए इनकी उम्र को 18 साल से अधिक दिखा दिया।

ये भी पढ़ें: कम उम्र में ही जवान हो रही हैं लड़कियां! ये है बड़ी वजह

फर्जी दस्तावेज बनाने में किरण देवी की मदद सुनील नामक व्यक्ति ने की थी। पुलिस ने सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस ने सुनील के कब्जे से एक दर्जन से अधिक फोटो बरामद किए, जिनमें अलग-अलग उम्र की लड़कियों की तस्वीरें थीं।

पुलिस के सामने नई चुनौती: एक दर्जन लड़कियों की पहचान

पुलिस को शक है कि इन लड़कियों की उम्र बदलकर उन्हें जीबी रोड के अन्य कोठों में बेचा गया है। अब पुलिस की सबसे बड़ी चुनौती इन लड़कियों की पहचान करना और उन्हें बचाना है। फिलहाल, पुलिस किरण और सुनील से पूछताछ कर इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×