ब्रेकिंग न्यूज़

सरसों के दामों में भारी तेजी का दौर, जानिए आज के ताजा मंडी भाव

Mustard Price, Sarso Bhav Today: सरसों के दामों में पिछले दिनों तेजी दर्ज की गई है। विदेशी बाजारों में खाद्य तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण, सरसों के भाव में लगभग 11% तक की बढ़ोतरी हुई है। जानिए आज के ताजा मंडी भाव और भविष्य की संभावनाएं।

Mustard Price, Sarso Bhav Today 26 August 2024: सरसों के दामों में पिछले कुछ दिनों से तेजी देखने को मिल रही है। मंडी आढ़तियों का कहना है कि बीते कुछ दिनों में सरसों के दाम लगभग 11 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इस वृद्धि का सबसे बड़ा कारण विदेशों में खाद्य तेल की कीमतों में हुई वृद्धि है। भारत में करीब 60 प्रतिशत खाने का तेल दूसरे देशों से आयात किया जाता है, और जब आयात प्रभावित होता है, तो लोकल तेल की मांग बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरसों के भाव में ये तेजी आगे भी जारी रह सकती है।

सरसों के दामों में उछाल: किसान और व्यापारी दोनों खुश

पिछले एक हफ्ते से सरसों के दामों में लगातार वृद्धि ने न सिर्फ किसानों बल्कि व्यापारियों को भी चौंका रखा है। कृषि उपज मंडी में अभी सरसों के रेट में 650 से 750 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी देखी जा रही है, जिससे सरसों किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। वहीं, सरसों का स्टॉक करने वाले व्यापारी भी इस तेजी से लाभान्वित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mandi Bhav 26 August 2024: राजस्थान और हरियाणा की प्रमुख कृषि मंडियों के ताजा रेट

ये भी पढ़ें: किसानों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में इस दिन शुरू हो रही MSP पर कपास की खरीद

ये भी पढ़ें: Wheat Price : 10 महीनों के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंचे गेहूं के भाव, चेक करे आज के ताजा भाव

सरकार की नीतियों का असर: सरसों का MSP बढ़ा

केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2024-2025 के लिए रेपसीड सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 200 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। अब सरसों का एमएसपी 5650 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह वृद्धि किसानों के लिए एक अच्छी खबर है और इससे मंडियों में सरसों की कीमतों में और वृद्धि की संभावना है।

विभिन्न राज्यों में सरसों का ताजा भाव

वर्तमान में विभिन्न राज्यों में सरसों के ताजा भाव इस प्रकार हैं:

राज्य/शहरसरसों का न्यूनतम भाव (रुपये/क्विंटल)सरसों का अधिकतम भाव (रुपये/क्विंटल)
जयपुर (राजस्थान)54805795
श्रीगंगानगर (राजस्थान)55055600
बीकानेर (राजस्थान)56205700
सिरसा (हरियाणा)53455480
हिसार (हरियाणा)53955505
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)53905478
बरेली (उत्तर प्रदेश)55115600
बैतूल (मध्य प्रदेश)56955763
मुंबई (महाराष्ट्र)62106210

बाजार दरों का विश्लेषण

राजस्थान के टोंक जिले की दूनी मंडी में सरसों की न्यूनतम कीमत 5 हजार रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि अधिकतम मंडी भाव 5690 रुपये प्रति क्विंटल तक है। विजयनगर मंडी में सरसों का न्यूनतम भाव 5450 रुपये प्रति क्विंटल और अधिकतम 5600 रुपये प्रति क्विंटल है। बीकानेर की गुढ़ागोरजी कृषि उपज मंडी में न्यूनतम सरसों भाव 5620 रुपये प्रति क्विंटल और अधिकतम 5700 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है।

हरियाणा के सिरसा, हिसार और आदमपुर मंडियों में भी सरसों के भाव में लगातार तेजी देखी जा रही है। सिरसा में औसत भाव 5345 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है, जबकि हिसार में यह 5395 रुपये प्रति क्विंटल है।

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, इटावा और बरेली मंडियों में भी सरसों की कीमतें ऊपर जा रही हैं। मैनपुरी में सरसों का औसत भाव 5390 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि बरेली में यह 5511 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश में बैतूल और काला कैलारस में सरसों का औसत भाव 5695 रुपये और 5763 रुपये प्रति क्विंटल है। महाराष्ट्र के मुंबई मंडी में सरसों का रेट 6210 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुका है।

सरसों के दामों में भविष्य की संभावनाएं

आढ़तियों और विशेषज्ञों का मानना है कि सरसों के दामों में यह तेजी फिलहाल जारी रह सकती है। विदेशी बाजारों में खाद्य तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और आयात पर निर्भरता को देखते हुए, आने वाले समय में सरसों के भाव में और वृद्धि की संभावना है।

Sandeep Kumar

नमस्कार! उमंग हरियाणा पर फ़िलहाल कंटेंट राइटर का काम कर रहा हूँ। आपको हरियाणा की ताज़ा हिंदी ख़बरों और देश-विदेश की ट्रेंडिंग न्यूज़ से आपको अपडेट रखना मेरा काम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×