बिजनेसब्रेकिंग न्यूज़

LPG Cylinder Price Update: महंगे गैस सिलेंडर से राहत, अब 549 रुपये में मिलेगा कंपोजिट सिलेंडर

LPG Cylinder Price : एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इंडेन का नया कंपोजिट सिलेंडर सस्ते विकल्प के रूप में उपलब्ध है। जानिए इसकी कीमत और विशेषताएं।

Composite Cylinder Price, नई दिल्ली: महीने के आखिरी दिनों में आमजन की निगाहें अक्सर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों पर टिकी होती हैं, क्योंकि ये घर के बजट को सीधा प्रभावित करती हैं। लेकिन पिछले कई महीनों से घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस समय 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर करीब 801 रुपये में उपलब्ध है, जो कि शहर के हिसाब से थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।

कंपोजिट गैस सिलेंडर: सस्ता और हल्का विकल्प

अगर आप महंगे घरेलू सिलेंडर से बचना चाहते हैं, तो कंपोजिट गैस सिलेंडर आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। पेट्रोलियम कंपनियों ने इसे आम लोगों के लिए सस्ता विकल्प प्रदान करने के उद्देश्य से लॉन्च किया है। यह नया सिलेंडर इंडेन (Indian Oil) कंपनी द्वारा पेश किया गया है और इसकी कीमत केवल 549 रुपये है। फिलहाल यह सिलेंडर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उपलब्ध है। यह सिलेंडर 10 किलोग्राम एलपीजी गैस के साथ आता है और पारदर्शी होने के साथ-साथ हल्का भी है, जिससे इसे उठाने में आसानी होती है।

सिलेंडर का प्रकारकीमतएलपीजी गैस की मात्रा
घरेलू सिलेंडर (14.2 किग्रा)801 रुपये14.2 किलोग्राम
कंपोजिट सिलेंडर (10 किग्रा)549 रुपये10 किलोग्राम

बदलाव की कोई उम्मीद नहीं

जहां कमर्शियल सिलेंडर के दाम हर महीने रिवाइज होते हैं, वहीं घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई खास बदलाव नहीं किया जाता है। लोगों को सिलेंडर के दाम में कमी की उम्मीद हर महीने रहती है, लेकिन उन्हें केवल निराशा हाथ लगती है। 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, कंपोजिट सिलेंडर अभी पूरी तरह से बाजार में नहीं आया है और यह केवल कुछ ही स्थानों पर उपलब्ध है।

किसके लिए है कंपोजिट सिलेंडर?

कंपोजिट गैस सिलेंडर खासतौर पर उन घरों के लिए उपयुक्त है जहां गैस की खपत कम होती है। यह सिलेंडर पारदर्शी होता है, जिससे गैस की मात्रा का पता आसानी से चल सकता है, और इसका हल्का वजन इसे बेहद सुविधाजनक बनाता है।

Sandeep Kumar

नमस्कार! उमंग हरियाणा पर फ़िलहाल कंटेंट राइटर का काम कर रहा हूँ। आपको हरियाणा की ताज़ा हिंदी ख़बरों और देश-विदेश की ट्रेंडिंग न्यूज़ से आपको अपडेट रखना मेरा काम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×