ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

हरियाणा सीएम नायब सैनी ने ओलंपिक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह को दी सरकारी नौकरी, दोनों ने पद स्वीकारा

चंडीगढ़। पेरिस ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा के खिलाडियों पर पूरा देश गर्व कर रहा है। इसी बीच हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने बड़ी जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने ओलंपिक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह को सरकारी नौकरी दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डिप्टी डायरेक्टर के पद पर दोनों को नियुक्त किया है।

खेल मंत्री ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने पद स्वीकार कर लिया है। दोनों खिलाड़ियों ने हरियाणा सरकार की खेल पालिसी की तारीफ की है। रोहतक में 17 अगस्त को मेडल विजेता सम्मानित होंगे।

Ravi Kumar

Hello! In this fast growing and changing digital era, I am working as a content writer on Umang Haryana. It is my job to keep you updated with the latest Hindi news and trending news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×