खेती बाड़ीहरियाणा

किसानों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में इस दिन शुरू हो रही MSP पर कपास की खरीद

kapas bhav: हरियाणा में 1 अक्टूबर 2024 से कपास की खरीद शुरू होगी। एमएसपी पर कपास खरीदने के लिए 20 मंडियों में विशेष तैयारियां की गई हैं। जानें पूरी जानकारी।

Haryana cotton procurement 2024: हरियाणा में खरीफ विपणन सीजन 2024-25 के तहत कपास की खरीद प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। यह खरीद भारतीय कपास निगम (CCI) के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी, जिससे किसानों को फसल का सही मूल्य मिलेगा। इस संबंध में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू ने की। बैठक में कपास खरीद प्रक्रिया की तैयारियों पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

भारतीय कपास निगम को मिलेगा हर संभव सहयोग

बैठक के दौरान डॉ. राजा शेखर वुंडरू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारतीय कपास निगम को खरीद प्रक्रिया में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और भारतीय कपास निगम द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: Wheat Price : 10 महीनों के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंचे गेहूं के भाव, चेक करे आज के ताजा भाव 

हरियाणा में कपास की किस्में और खरीद केंद्र

हरियाणा में इस सीजन के दौरान दो प्रमुख किस्मों की कपास की खरीद की जाएगी:

  1. मीडियम लॉन्ग स्टेपल (26.5-27.0 मिमी)
  2. लॉन्ग स्टेपल (27.5-28.5 मिमी)

कपास खरीद के लिए प्रदेशभर में 20 मंडियों / खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। नीचे दी गई तालिका में जिला अनुसार खरीद केंद्रों की सूची दी गई है:

जिलाखरीद केंद्र
भिवानीसिवानी, डिगावा, भिवानी
चरखी दादरीचरखी दादरी
फतेहाबादभाटू, भुना, फतेहाबाद
हिसारआदमपुर, बरवाला, हांसी, हिसार, उकलाना
जींदउचाना
कैथलकलायत
महेंद्रगढ़नारनौल
रोहतकमहम
सिरसाऐलनाबाद, कालांवाली, सिरसा

इन केंद्रों पर किसानों को एमएसपी पर फसल बेचने की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा।

किसानों को नहीं होगी कोई दिक्कत

राज्य सरकार और भारतीय कपास निगम ने सुनिश्चित किया है कि कपास खरीद प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और सुगम हो। इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। किसानों को अपने नजदीकी मंडी में फसल बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×