खेती बाड़ी

आज का सरसों मंडी भाव: मंडियों में बड़ी तेजी, जानें आज के सरसों और सरसों तेल के ताजा रेट्स

Aaj Ka Sarso Ka Bhav 13 September 2024: जानिए आज देश की प्रमुख मंडियों में सरसों के ताजे भाव। क्यों घट रहे हैं सरसों के दाम और आने वाले दिनों में क्या बढ़ने की उम्मीद है?

Sarso Ka Bhav 13 September 2024: भारत में सरसों की खेती करने वाले किसानों के लिए इस साल भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5650 रुपये प्रति क्विंटल होने के बावजूद, किसानों को अपनी सरसों की फसल इससे कम दर पर बेचनी पड़ी। 4500 रुपये से 5000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बेची जा रही फसल के कारण किसानों की कमाई पर गहरा असर पड़ा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण विदेशी खाद्य तेलों का सस्ता आयात बताया जा रहा है, जिससे घरेलू सरसों तेल महंगा साबित हो रहा है।

क्यों गिरा सरसों का भाव?

इस साल सरसों की कीमतों में गिरावट का सबसे बड़ा कारण विदेशों से सस्ते खाद्य तेल का आयात है। व्यापारियों को घरेलू सरसों तेल के मुकाबले विदेश से आयातित तेल सस्ता पड़ रहा है, जिससे सरसों की मांग में कमी आई है। इसके अलावा, इस साल सरसों का उत्पादन भी पिछले साल के मुकाबले कम रहा है, जिससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ी है।

हालांकि, त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ सरसों तेल की मांग बढ़ने की उम्मीद है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरसों के भाव में वृद्धि हो सकती है।

मंडियों में आज का सरसों भाव

देशभर की प्रमुख मंडियों में 11 सितंबर 2024 को सरसों के दाम एमएसपी के आस-पास पहुंचे हैं। आइए जानते हैं आज के प्रमुख मंडियों के सरसों के भाव:

मंडीराज्यआज का भाव (रुपये/क्विंटल)
जोधपुरराजस्थान5685
जयपुरराजस्थान5640
श्रीगंगानगरराजस्थान5400
मेड़ता शहरराजस्थान5290
चिड़ावाराजस्थान5747
सिरसाहरियाणा5590
हिसारहरियाणा5400
आदमपुरहरियाणा5420
रेवाड़ीहरियाणा5575
ऐलनाबादहरियाणा5100
मेरठउत्तर प्रदेश5532
इटावाउत्तर प्रदेश5480
मैनपुरीउत्तर प्रदेश5390
बरेलीउत्तर प्रदेश5700
ललितपुरउत्तर प्रदेश5430
बैतूलमध्य प्रदेश5600
काला कैलारसमध्य प्रदेश5690
चंपारणबिहार5700
मुंबईमहाराष्ट्र6320

सरसों का तेल का आज की मंडी भाव

उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में सरसों तेल का भाव

उत्तर प्रदेश की मंडियों में आज के दिन सरसों के तेल की कीमतें एक बार फिर चर्चा में हैं। अलग-अलग जिलों में रेट्स में अंतर देखा जा रहा है।

जिलामंडीन्यूनतम मंडी भाव (रुपये प्रति क्विंटल)अधिकतम मंडी भाव (रुपये प्रति क्विंटल)
पीलीभीतपूरनपुर13,05013,140
खीरी (लखीमपुर)मोहम्मदी13,26013,360
इटावाभरथना12,43012,630
फर्रुखाबादकायमगंज12,60012,650
गोंडागोंडा13,45013,550
औरैयाअचलदा15,90016,100
शाहजहांपुरपुवाहा12,95013,150
गाज़ीपुरगाज़ीपुर13,07013,130
मुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर12,75013,100
प्रतापगढ़प्रतापगढ़12,80013,200
एटाएटा12,00013,500
गौतम बुद्ध नगरदादरी12,50013,000
बहराइचबहराइच12,80013,150

क्या आने वाले दिनों में बढ़ेगा सरसों का भाव?

मंडी विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी सीजन में सरसों तेल की मांग बढ़ने से सरसों के दाम में तेजी आ सकती है। कई मंडियों में सरसों का भाव पहले से ही एमएसपी से ऊपर पहुंच चुका है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। स्काईमेट जैसी एजेंसियों ने भी मौसम की अनुकूलता को देखते हुए फसल के उत्पादन में सुधार की संभावना जताई है, जिससे किसानों को राहत मिल सकती है।

सरकार से उम्मीदें

किसान संगठनों ने सरकार से सरसों के तेल पर विदेशी आयात को कम करने और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने की मांग की है। सरकार को खाद्य तेल के आयात पर नियंत्रण और घरेलू बाजार को स्थिर करने के लिए कदम उठाने होंगे ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

AMIT KUMAR

नमस्कार! तेजी से बढ़ते और बदलते डिजिटल युग में उमंग हरियाणा पर कंटेंट राइटर का काम कर रहा हूँ। ताज़ा हिंदी ख़बरों और ट्रेंडिंग न्यूज़ से आपको अपडेट रखना मेरा काम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button