ब्रेकिंग न्यूज़

COVID-19 XEC Variant: तेजी से फ़ैल रहा कोविड का नया वैरिएंट XEC, जानिये कितना खतरनाक और लक्षण

COVID-19 XEC Variant: कोविड-19 का नया वेरिएंट, जिसे XEC कहा जा रहा है, एक बार फिर से लोगों के बीच चिंता और दहशत का कारण बन गया है। यह वेरिएंट सर्दियों के मौसम में और अधिक खतरनाक हो सकता है और तेजी से फैल सकता है। जर्मनी, डेनमार्क, यूके, और नीदरलैंड जैसे देशों में यह वेरिएंट अपने पैर पसार चुका है और इसका प्रसार बढ़ रहा है।

पहला मामला कब सामने आया?

XEC वेरिएंट का पहला मामला इस साल जून 2024 में जर्मनी में सामने आया था। यह माना जा रहा है कि यह वेरिएंट KS.1.1 और KP.3.3 का एक उप-वेरिएंट है। इसके अलावा, यह FLuQE वैरिएंट के उप-वेरिएंट KP.3.1.1 या deFLuQE वैरिएंट के समान बताया जा रहा है, जो इसे एक गंभीर रूप लेने की क्षमता देता है।

ये भी पढ़ें : Covid-19 New XEC Variant: 27 देशों में फैला कोविड-19 का नया XEC वेरिएंट, जानिए इसके लक्षण

XEC वेरिएंट कितना खतरनाक है?

वैज्ञानिकों का मानना है कि XEC वेरिएंट (XEC variant) काफी संक्रामक और खतरनाक हो सकता है। इस वेरिएंट को हल्के में लेना एक भूल हो सकती है, इसलिए लोगों को इस नए वेरिएंट से सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

XEC वेरिएंट के लक्षण (Symptoms of XEC variant)

हालांकि, XEC वेरिएंट के लक्षणों में कुछ खास बदलाव नहीं देखे गए हैं, और ये पुराने कोविड-19 वेरिएंट के लक्षणों के समान ही हैं:

  • खाँसी
  • गले में खराश
  • नाक बहना
  • छींक आना
  • थकान
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • गंध और स्वाद की हानि
  • बंद नाक
  • बुखार या ठंड लगना
  • सांस लेने में तकलीफ
  • मतली या उल्टी
  • दस्त
  • भूख न लगना

कैसे बचाव करें?

इस नए वेरिएंट से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहना जरूरी है। कोविड-19 के मानकों का पालन करें, मास्क पहनें, भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें, और टीकाकरण करवाएं। विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीन अभी भी प्रभावी हो सकती है, लेकिन सतर्कता बनाए रखना बेहद आवश्यक है।

 

AMIT KUMAR

नमस्कार! तेजी से बढ़ते और बदलते डिजिटल युग में उमंग हरियाणा पर कंटेंट राइटर का काम कर रहा हूँ। ताज़ा हिंदी ख़बरों और ट्रेंडिंग न्यूज़ से आपको अपडेट रखना मेरा काम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×