Covid-19 New XEC Variant: 27 देशों में फैला कोविड-19 का नया XEC वेरिएंट, जानिए इसके लक्षण
Covid-19 New XEC Variant: कोविड-19 का नया XEC वेरिएंट यूरोप में तेजी से फैल रहा है, जिससे वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह जल्द ही दुनिया के लिए एक नया संकट बन सकता है। यह वेरिएंट SARS-CoV-2 वायरस का एक नया रूप है, जो कोविड-19 महामारी के दौरान पहचाना गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वेरिएंट पहले के मुकाबले अधिक संक्रामक है और महामारी का मुख्य स्ट्रेन बनने की क्षमता रखता है।
इन देशों में फैला XEC वेरिएंट
इस वेरिएंट को पहली बार जून 2024 में जर्मनी में पहचाना गया था, और तब से यह संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, डेनमार्क, पोलैंड और अन्य यूरोपीय देशों में तेजी से फैल रहा है। डेनमार्क और जर्मनी में वर्तमान में लगभग 16-17% मामलों में XEC पाया गया है, जबकि यूके और नीदरलैंड में यह आंकड़ा 11-13% है।
XEC वेरिएंट सबसे खतरनाक!
XEC वेरिएंट को ओमिक्रॉन स्ट्रेन का उप-वेरिएंट माना जा रहा है, जो KS.1.1 और KP.3.3 का एक हाईब्रिड रूप है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसमें उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) का एक अद्वितीय सेट है, जो इसे पहले के वेरिएंट की तुलना में अधिक खतरनाक और संक्रामक बनाता है।
XEC वेरिएंट के लक्षण
XEC वेरिएंट के लक्षण अन्य कोविड वेरिएंट के समान ही हैं:
- बुखार
- गले में खरास
- खांसी
- गंध और स्वाद की हानि
- भूख में कमी
- शरीर में दर्द
हालांकि, वैज्ञानिकों का मानना है कि वर्तमान में उपलब्ध COVID-19 वैक्सीन अभी भी XEC वेरिएंट से बचाव में प्रभावी हो सकती हैं।
लंदन के जेनेटिक्स इंस्टीट्यूट के निदेशक फ्रेंकोइस बैलौक्स के अनुसार, XEC वेरिएंट में अन्य हालिया वेरिएंट की तुलना में मामूली संचरण लाभ है, लेकिन टीकों से अभी भी पर्याप्त सुरक्षा मिल सकती है।
वहीं, कैलिफोर्निया में स्क्रिप्स रिसर्च ट्रांसलेशनल इंस्टीट्यूट के निदेशक एरिक टोपोल ने भी कहा कि XEC वेरिएंट के पूरी तरह से फैलने में कुछ हफ्ते या महीने लग सकते हैं।
चीन से आया कोविड?
कोविड-19 की उत्पत्ति पर एक नए अध्ययन ने इस सिद्धांत का समर्थन किया है कि 2019 के अंत में यह वायरस चीन के वुहान शहर के एक बाजार से जानवरों के माध्यम से फैला था।
हालांकि, वुहान लैब से वायरस लीक होने के दावे भी विवाद में हैं, लेकिन नए अध्ययन ने पुष्टि की है कि वुहान बाजार में जानवरों से संबंधित नमूनों में SARS-CoV-2 वायरस पाया गया था।
One Comment