Liquor : कही आप भी तो नहीं खाते शराब के साथ चखने में ये चीजें, हो जाएँ सावधान!
What to eat with wine: शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वहीं लोगों के मन में यह शंका बनी रहती है कि शराब के साथ क्या खाएं और क्या नहीं ? कई लोगों की आदत होती है शराब के साथ चखने में कुछ न कुछ खाते रहते है। लेकिन ऐसा करने पर आपको बड़ी बीमारी हो सकती है। आइये जानते है पूरी जानकारी
Umang Haryana (ब्यूरो)। शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए कई तरह से नुकसानदायक होता है, लेकिन इसके बावजूद लोग अक्सर इसका सेवन करते हैं। शराब (Liquor) पीने के दौरान लोग स्नैक्स का सेवन करना पसंद करते हैं, जिसे देसी भाषा में “चखना” कहा जाता है। हालांकि, शराब के साथ कुछ फूड्स का सेवन सेहत के लिए और भी खतरनाक साबित हो सकता है। यहां उन चीजों की सूची दी गई है, जिन्हें शराब पीने के साथ नहीं खाना चाहिए:
शराब के साथ किन चीजों का सेवन न करें?
रेड वाइन के साथ बींस या दाल: रेड वाइन में टेनिन होता है, जो छोले, राजमा या दाल में मौजूद आयरन के अवशोषण को रोक देता है। इससे पाचन समस्याएं हो सकती हैं और शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते।
बीयर के साथ ब्रेड: बीयर और ब्रेड दोनों में यीस्ट होता है, जो पेट में आसानी से पचता नहीं है। इससे कैंडिडा बैक्टीरिया का विकास हो सकता है, जो गैस और बदहजमी का कारण बनता है।
शराब के साथ ज्यादा नमकीन चीजें: शराब के साथ स्पाइसी मिक्चर, भुजिया या फ्रेंच फ्राई जैसे स्नैक्स का सेवन करने से सोडियम की अधिकता हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ती है। शराब अपने आप में डाययूरेटिक होती है, जिससे पेशाब ज्यादा आता है और शरीर से पानी की कमी हो जाती है।
शराब और चॉकलेट: चॉकलेट में कैफीन होता है, जो पेट में गैस्ट्रिक समस्याओं को बढ़ा सकता है। शराब और चॉकलेट एक साथ लेने से एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।
शराब के साथ पिज्जा: शराब पेट को जल्दी खाली होने से रोकती है, जिससे पेट में एसिड रिफ्लेक्स बढ़ सकता है। पिज्जा के साथ टमाटर की चटनी खाने से गैस और हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है।
फिर शराब के साथ क्या खाना चाहिए?
यदि आप शराब पीने के साथ कुछ स्नैक्स लेना चाहते हैं, तो स्पाइसी और नमकीन चीजों की जगह पर सलाद, फल, और बादाम जैसे हल्के और स्वस्थ विकल्प चुन सकते हैं। ध्यान रखें कि इन चीजों में अधिक नमक न हो, क्योंकि ज्यादा नमक से डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है।