India Post GDS 2024: इंडिया पोस्ट GDS Result की 2nd Merit List जारी, फटाफट चेक करें अपना नाम…
India Post GDS 2nd Merit List 2024: इंडिया पोस्ट ने 17 सितंबर 2024 को ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर, सभी सर्किलों के लिए यह मेरिट लिस्ट उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों का चयन पहली सूची में नहीं हुआ था, वे अब दूसरी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
उम्मीदवार India Post की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने राज्य और सर्किल की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि उनका नाम लिस्ट में है या नहीं।
India Post GDS Merit List 2024 कैसे करें चेक?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: indiapostgdsonline.gov.in।
- GDS मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें: होम पेज पर उपलब्ध लिंक को ढूंढें और क्लिक करें।
- राज्य और डिवीजन चुनें: अपनी राज्य और डिवीजन को सिलेक्ट करें।
- पीडीएफ फाइल खोलें: लिस्ट खुलने के बाद, अपने नाम या रोल नंबर को चेक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें: भविष्य के लिए इस लिस्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।
पहली मेरिट लिस्ट कब जारी हुई थी?
इंडिया पोस्ट ने पहली मेरिट लिस्ट 22 अगस्त 2024 को जारी की थी। मेरिट लिस्ट में चयनित सभी उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी जानकारी एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।
India Post Vacancy 2024: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
- 10वीं/एसएससी/एसएसएलसी की ओरिजिनल मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- शारीरिक रूप से विकलांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- 60 दिन का कंप्यूटर ज्ञान प्रमाण पत्र
India Post Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत भारत में कुल 44,228 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें उत्तर प्रदेश में 4588 पद, मध्य प्रदेश में 4011 पद, राजस्थान में 2718 पद, बिहार में 2558 पद, और छत्तीसगढ़ में 1338 पद शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए
उम्मीदवार भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।