राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 September 2024: साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर किन राशियों पर पड़ेगा असर; जानिए मेष से मीन तक की राशी 18 सितंबर 2024

Aaj Ka Rashifal 18 September 2024: जानें कैसे आपके राशि अनुसार आज का दिन आपके लिए रहेगा खास और कौन से उपाय से बना सकते हैं दिन को और भी बेहतर। पढ़ें संपूर्ण राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 18 September 2024: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। यह दिन चंद्र ग्रहण और प्रतिपदा तिथि के साथ-साथ विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व रखता है। आइए जानते हैं आचार्य भरत सिंह  के अनुसार 18 सितंबर 2024 का राशिफल और किन उपायों से आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आपको परिवार में सौहार्द्र और शांति का अनुभव होगा। आपके सामने कुछ बड़ी जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं, लेकिन उन्हें सफलतापूर्वक पूरा करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के नए अवसर हाथ लगेंगे। अगर आप राजनीति में हैं, तो सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई नया कार्य करने से आपको अवश्य सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: ओरेंज
शुभ अंक: 4

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। किसी रिश्तेदार से उधार दी गई राशि वापस मिलने की संभावना है। मीडिया या प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आज बड़ा फायदा हो सकता है। संतान पक्ष से सुखद अनुभव मिलेंगे और जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को नए अवसर प्राप्त होंगे और वे अपने प्रैक्टिकल कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1

मिथुन राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। हालांकि, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत की जरूरत होगी। कार्यस्थल पर फोकस बनाए रखें और मोबाइल फोन का कम इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता हो सकती है, इसलिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें। यदि नया बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी में लगे लोग अपने पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 5

कर्क राशि

आपका दिन आज मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। विद्यार्थी आज अपने लंबित प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 9

सिंह राशि

आज का दिन आपको लाभ और सफलता दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में आपकी सराहना होगी और छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन खास रहेगा, वे डिनर पर जा सकते हैं। अगर आप निवेश करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 6

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपकी कोई बड़ी ईएमआई खत्म होगी। फैशन डिजाइनर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक स्थितियों में अनुकूलता बनी रहेगी और संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आपके शत्रु परास्त होंगे और समाज में आपकी सराहना होगी।

शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 3

तुला राशि

आज आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्चों पर काबू पाना आवश्यक है। नए कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और बिज़नेस में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी और अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्तों का आगमन होगा। दोस्तों से मन की बात साझा करेंगे और मनोबल बढ़ेगा। नई बाइक लेने का विचार कर सकते हैं और जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का भी प्लान बन सकता है।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 8

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। क्लाइंट्स से वीडियो कॉल के जरिए मीटिंग होगी। रिश्तेदारों से उपहार मिल सकता है और परिवार के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। परिवार के साथ नई गाड़ी लेने की योजना बनेगी और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और घर में खुशी का माहौल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 4

कुंभ राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। बड़े बुजुर्गों से मिलने वाली सलाह आपके काम आएगी। लेखकों के लिए आज का दिन खास रहेगा, उन्हें पुरस्कार मिल सकता है। व्यापार में सफलता मिलेगी और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ है। किसी विशेष मेहमान के स्वागत में व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिज़नेस में नए अवसर प्राप्त होंगे और आय के स्रोत बढ़ेंगे। बच्चों के किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने से आपको गर्व महसूस होगा।

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 3

Bharat Singh

मेरा नाम भारत सिंह है और उमंग हरियाणा पर फिलहाल ज्योतिष जगत से जुड़े आर्टिकल लिखता हूँ। मेरा काम आपको दैनिक राशिफल, पंचांग, ज्योतिष टिप्स, वास्तु शास्त्र, विशेष पूजा अर्चना, वार-त्यौहार, कुंडली आदि के बारे में अपडेट रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×