Petrol Price Today: अचानक गिरे पेट्रोल डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर में क्या है ताज़ा कीमत
Petrol Diesel Price Today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 15 सितंबर को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। भले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $70 प्रति बैरल के आसपास आ गई हैं, भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ब्लूमबर्ग एनर्जी के अनुसार, ब्रेंट क्रूड नवंबर वायदा $71.61 प्रति बैरल पर और WTI क्रूड का अक्टूबर वायदा $68.65 प्रति बैरल पर है।
कहां मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल?
भारत में सबसे सस्ता ईंधन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मिल रहा है, जहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत केवल ₹82.42 और डीजल की कीमत ₹78.01 है। इसके विपरीत, भारत में सबसे महंगा पेट्रोल आदिलाबाद में बिक रहा है, जिसकी कीमत ₹109.41 प्रति लीटर है।
दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल ₹94.65 और डीजल ₹87.76 प्रति लीटर मिल रहा है। पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल की कीमत ₹82.42 और डीजल की ₹78.01 प्रति लीटर है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (₹/लीटर)
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
अंडमान और निकोबार | 82.42 | 78.01 |
आंध्र प्रदेश | 108.29 | 96.17 |
अरुणाचल प्रदेश | 90.92 | 80.44 |
असम | 97.14 | 89.38 |
बिहार | 105.18 | 92.04 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
छत्तीसगढ़ | 100.39 | 93.33 |
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
गुजरात | 94.71 | 90.39 |
हरियाणा | 94.24 | 82.40 |
हिमाचल प्रदेश | 95.89 | 87.93 |
जम्मू और कश्मीर | 99.28 | 84.61 |
झारखंड | 97.81 | 92.56 |
कर्नाटक | 102.86 | 88.94 |
केरल | 107.56 | 96.43 |
मध्य प्रदेश | 106.47 | 91.84 |
महाराष्ट्र | 103.44 | 89.97 |
पंजाब | 94.24 | 82.40 |
राजस्थान | 104.88 | 90.36 |
पश्चिम बंगाल | 104.95 | 91.76 |