हरियाणा

Haryana News: हरियाणा में 5600 कांस्टेबल पदों पर बड़ी भर्ती की अधिसूचना जारी, जानिए डिटेल्स

HSSC Police Constable Recruitment: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए 5600 पदों पर सुनहरा मौका। आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होगी। जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी।

HSSC Police Constable Recruitment: हरियाणा के युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका आ गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 5600 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 4000 पद पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और 600 पद महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा, इंडिया रिजर्व बटालियन के लिए 1000 पदों पर भर्ती होगी, जो केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है।


हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024: महत्वपूर्ण तिथियाँ


रिक्त पदों का विवरण

वर्गपुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)पुरुष कांस्टेबल (इंडिया रिजर्व बटालियन)
जनरल1440258360
एससी720108180
बीसीए56084140
बीसीबी3204880
ईडब्ल्यूएस40018100
ईएसएम (जनरल)2804270
ईएसएम (एससी)801220
ईएसएम (बीसीए)801220
ईएसएम (बीसीबी)1201830
कुल40006001000

योग्यता और आयु सीमा

  1. शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, 10वीं में हिंदी या संस्कृत विषय में से किसी एक का अध्ययन किया होना चाहिए।
  2. आयु सीमा: 1 सितंबर 2024 को उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया CET (Common Eligibility Test) के आधार पर होगी। सीईटी में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होगी:

  1. नॉलेज टेस्ट: इसमें 94.5% वेटेज दिया जाएगा। नॉलेज टेस्ट के माध्यम से अभ्यर्थियों का सामान्य ज्ञान और योग्यता की जांच की जाएगी।
  2. फिजिकल टेस्ट:
    • पुरुष उम्मीदवारों को 12 मिनट में 2.5 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।
    • महिला उम्मीदवारों को 6 मिनट में 1 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।
  3. एनसीसी सर्टिफिकेट धारक उम्मीदवारों को अतिरिक्त 3 अंक दिए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है। ध्यान रहे कि केवल CET पास उम्मीदवार ही हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।


नोट: 36,000 नई भर्तियों की घोषणा

हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर ऐलान किया था कि राज्य में कुल 36,000 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें यह कांस्टेबल भर्ती भी शामिल है। इसके अलावा, माउंटेड आर्म्ड फोर्सेज के लिए भी 66 पद उपलब्ध हैं, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होगी।

Sandeep Kumar

नमस्कार! उमंग हरियाणा पर फ़िलहाल कंटेंट राइटर का काम कर रहा हूँ। आपको हरियाणा की ताज़ा हिंदी ख़बरों और देश-विदेश की ट्रेंडिंग न्यूज़ से आपको अपडेट रखना मेरा काम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×