आज का सरसों मंडी भाव: मंडियों में बड़ी तेजी, जानें आज के सरसों और सरसों तेल के ताजा रेट्स
Aaj Ka Sarso Ka Bhav 13 September 2024: जानिए आज देश की प्रमुख मंडियों में सरसों के ताजे भाव। क्यों घट रहे हैं सरसों के दाम और आने वाले दिनों में क्या बढ़ने की उम्मीद है?
Sarso Ka Bhav 13 September 2024: भारत में सरसों की खेती करने वाले किसानों के लिए इस साल भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5650 रुपये प्रति क्विंटल होने के बावजूद, किसानों को अपनी सरसों की फसल इससे कम दर पर बेचनी पड़ी। 4500 रुपये से 5000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बेची जा रही फसल के कारण किसानों की कमाई पर गहरा असर पड़ा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण विदेशी खाद्य तेलों का सस्ता आयात बताया जा रहा है, जिससे घरेलू सरसों तेल महंगा साबित हो रहा है।
क्यों गिरा सरसों का भाव?
इस साल सरसों की कीमतों में गिरावट का सबसे बड़ा कारण विदेशों से सस्ते खाद्य तेल का आयात है। व्यापारियों को घरेलू सरसों तेल के मुकाबले विदेश से आयातित तेल सस्ता पड़ रहा है, जिससे सरसों की मांग में कमी आई है। इसके अलावा, इस साल सरसों का उत्पादन भी पिछले साल के मुकाबले कम रहा है, जिससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ी है।
हालांकि, त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ सरसों तेल की मांग बढ़ने की उम्मीद है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरसों के भाव में वृद्धि हो सकती है।
मंडियों में आज का सरसों भाव
देशभर की प्रमुख मंडियों में 11 सितंबर 2024 को सरसों के दाम एमएसपी के आस-पास पहुंचे हैं। आइए जानते हैं आज के प्रमुख मंडियों के सरसों के भाव:
मंडी | राज्य | आज का भाव (रुपये/क्विंटल) |
---|---|---|
जोधपुर | राजस्थान | 5685 |
जयपुर | राजस्थान | 5640 |
श्रीगंगानगर | राजस्थान | 5400 |
मेड़ता शहर | राजस्थान | 5290 |
चिड़ावा | राजस्थान | 5747 |
सिरसा | हरियाणा | 5590 |
हिसार | हरियाणा | 5400 |
आदमपुर | हरियाणा | 5420 |
रेवाड़ी | हरियाणा | 5575 |
ऐलनाबाद | हरियाणा | 5100 |
मेरठ | उत्तर प्रदेश | 5532 |
इटावा | उत्तर प्रदेश | 5480 |
मैनपुरी | उत्तर प्रदेश | 5390 |
बरेली | उत्तर प्रदेश | 5700 |
ललितपुर | उत्तर प्रदेश | 5430 |
बैतूल | मध्य प्रदेश | 5600 |
काला कैलारस | मध्य प्रदेश | 5690 |
चंपारण | बिहार | 5700 |
मुंबई | महाराष्ट्र | 6320 |
सरसों का तेल का आज की मंडी भाव
उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में सरसों तेल का भाव
उत्तर प्रदेश की मंडियों में आज के दिन सरसों के तेल की कीमतें एक बार फिर चर्चा में हैं। अलग-अलग जिलों में रेट्स में अंतर देखा जा रहा है।
जिला | मंडी | न्यूनतम मंडी भाव (रुपये प्रति क्विंटल) | अधिकतम मंडी भाव (रुपये प्रति क्विंटल) |
---|---|---|---|
पीलीभीत | पूरनपुर | 13,050 | 13,140 |
खीरी (लखीमपुर) | मोहम्मदी | 13,260 | 13,360 |
इटावा | भरथना | 12,430 | 12,630 |
फर्रुखाबाद | कायमगंज | 12,600 | 12,650 |
गोंडा | गोंडा | 13,450 | 13,550 |
औरैया | अचलदा | 15,900 | 16,100 |
शाहजहांपुर | पुवाहा | 12,950 | 13,150 |
गाज़ीपुर | गाज़ीपुर | 13,070 | 13,130 |
मुजफ्फरनगर | मुजफ्फरनगर | 12,750 | 13,100 |
प्रतापगढ़ | प्रतापगढ़ | 12,800 | 13,200 |
एटा | एटा | 12,000 | 13,500 |
गौतम बुद्ध नगर | दादरी | 12,500 | 13,000 |
बहराइच | बहराइच | 12,800 | 13,150 |
क्या आने वाले दिनों में बढ़ेगा सरसों का भाव?
मंडी विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी सीजन में सरसों तेल की मांग बढ़ने से सरसों के दाम में तेजी आ सकती है। कई मंडियों में सरसों का भाव पहले से ही एमएसपी से ऊपर पहुंच चुका है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। स्काईमेट जैसी एजेंसियों ने भी मौसम की अनुकूलता को देखते हुए फसल के उत्पादन में सुधार की संभावना जताई है, जिससे किसानों को राहत मिल सकती है।
सरकार से उम्मीदें
किसान संगठनों ने सरकार से सरसों के तेल पर विदेशी आयात को कम करने और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने की मांग की है। सरकार को खाद्य तेल के आयात पर नियंत्रण और घरेलू बाजार को स्थिर करने के लिए कदम उठाने होंगे ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।