राजनीति

INLD Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए INLD उम्मीदवारों की घोषणा, पार्टी ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट

INLD Candidate List 2024: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला से विचार-विमर्श के बाद इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने रविवार को सात विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

नई सूची के अनुसार,

f019d411404209830cec29e2999faa0b
INLD Candidate List 2024
  • कलायत विधानसभा हलका से रामपाल माजरा,
  • लाडवा विधानसभा हलका से शेर सिंह बड़शामी,
  • नारनोंद विधानसभा हलका से उमेद लोहान,
  • बहादुरगढ़ विधानसभा हलका से पूर्व विधायक स्वर्गीय नफ़े सिंह राठी की धर्मपत्नी श्रीमती शीला राठी,
  • रानिया विधानसभा हलका से अर्जुन सिंह चौटाला,
  • हथीन विधानसभा हलका से तैयब हुसैन भिमशिका, और
  • कालांवाली विधानसभा हलका से मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इस दूसरी सूची के 7 उम्मीदवारों को मिलाकर इनेलो ने अब तक कुल 11 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें बसपा के 4 उम्मीदवार भी शामिल हैं। इससे इनेलो और बसपा गठबंधन के 15 उम्मीदवारों की सूची अब तक जारी हो चुकी है।

AMIT KUMAR

नमस्कार! तेजी से बढ़ते और बदलते डिजिटल युग में उमंग हरियाणा पर कंटेंट राइटर का काम कर रहा हूँ। ताज़ा हिंदी ख़बरों और ट्रेंडिंग न्यूज़ से आपको अपडेट रखना मेरा काम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×