हरियाणा रोडवेज के नियमों में बड़ा बदलाव, किराए में 50% तक की छूट, देखिये लाभार्थी सूचि
Haryana Roadways Big Update: हरियाणा सरकार ने हरियाणा रोडवेज में किराए में 50% तक की छूट और फ्री यात्रा की सुविधा प्रदान की है। जानें किन-किन श्रेणियों के लोग उठा सकते हैं इस योजना का लाभ।
Haryana Roadways Big News: हरियाणा सरकार ने राज्य के नागरिकों को बेहतर यात्रा सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर अब पहले से भी आसान हो गया है। सरकार ने बच्चों, छात्रों, वृद्धों, खिलाड़ियों, पदक विजेताओं, दिव्यांगजनों और विधवाओं सहित विभिन्न श्रेणियों के लोगों के लिए किराए में 50% तक की छूट देने का फैसला किया है। इसके साथ ही, कई श्रेणियों के लिए फ्री बस यात्रा का भी प्रावधान किया गया है, जिससे राज्य के हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
हरियाणा अंत्योदय परिवहन योजना के तहत ‘हैप्पी कार्ड’ धारकों के लिए फ्री यात्रा
हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई अंत्योदय परिवहन योजना के तहत प्रदेश के 4500 से अधिक परिवारों को ‘हैप्पी कार्ड’ वितरित किए गए हैं। इस योजना के तहत हैप्पी कार्ड धारकों को हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में 1,000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को लाभ पहुंचाना है। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की थी, जो अब तक सफलतापूर्वक जारी है।
किस-किसको मिलेगा लाभ?
हरियाणा रोडवेज की बसों में किराए में छूट और मुफ्त यात्रा की सुविधा कई श्रेणियों के लिए उपलब्ध कराई गई है। यहां एक नजर डालते हैं कि किन श्रेणियों के लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं:
श्रेणी | लाभ |
---|---|
सैनिक विधवाएं | फ्री बस यात्रा |
साहित्यिक पुरस्कार विजेता | फ्री बस यात्रा |
फोल्क कलाकार | फ्री बस यात्रा |
बेरोजगार युवाओं को साक्षात्कार के लिए | दिल्ली-चंडीगढ़ तक फ्री बस यात्रा |
राष्ट्रीय यूथ अवार्डी | आजीवन फ्री बस यात्रा |
विकलांग और उनके सहायक | फ्री बस यात्रा |
पैरालंपिक खिलाड़ियों | फ्री बस यात्रा |
गैलेंट्री अवार्डी | फ्री बस यात्रा |
कैंसर रोगी | स्वास्थ्य विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त रूट पर फ्री यात्रा |
युद्ध विकलांग पूर्व सैनिक | फ्री बस यात्रा |
स्कूल और कॉलेज की छात्राएं | 150 किलोमीटर तक फ्री बस यात्रा |
ये भी पढ़ें: Haryana Roadways Time Table: हरियाणा रोडवेज बसों के लिए नया टाइम टेबल जारी; जानिए किस समय मिलेगी आपकी बस
और भी कई लोग उठा सकते हैं फ्री यात्रा का लाभ
हरियाणा रोडवेज की बसों में आर्मी जवानों को निशुल्क यात्रा की सुविधा है। साथ ही, परमवीर चक्र या किसी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शहीदों के परिवारों को भी फ्री यात्रा की छूट दी गई है। मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी सालाना हजारों किलोमीटर की मुफ्त यात्रा का प्रावधान है। इसके अलावा, सरकारी और प्राइवेट कॉलेज के छात्रों के लिए भी फ्री पास की सुविधा उपलब्ध है, जिसके तहत वे महीने में 35 फ्री टिकट का लाभ उठा सकते हैं।