India Post GDS 2nd Merit List 2024: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी सूची जारी, फटाफट चेक करें अपना नाम
India Post GDS 2nd Merit list 2024: भारतीय डाक विभाग ने 44,228 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए आवेदन मंगाए थे, जिसके लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इन पदों पर चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जा रहा है।
पहली मेरिट लिस्ट 19 अगस्त, 2024 को जारी की गई थी, जिसमें 12 राज्यों के परिणाम घोषित किए गए थे। इसके बाद, 22 अगस्त 2024 को शेष अन्य राज्यों की पहली मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई थी।
India Post GDS 2nd Merit List 2024 कब जारी होगी?
सभी उम्मीदवारों को अब दूसरी मेरिट लिस्ट (Gramin Dak Vibhag 2nd List) का इंतजार था, जो कि भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। पहली सूची में चयनित उम्मीदवारों को 3 सितंबर तक अपने दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए थे। दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी दूसरी मेरिट लिस्ट की जांच करें।
India Post GDS 2nd Merit List 2024
इस भर्ती प्रक्रिया में 23 सर्किलों में 44,228 ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती होनी है। पहली मेरिट सूची जारी हो चुकी है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ जमा करने के निर्देश दिए गए थे। दूसरी मेरिट सूची में जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उन्हें 6 सितंबर 2024 तक दस्तावेज़ सत्यापन कराना होगा।
India Post GDS 2nd Merit List 2024 कैसे चेक करें
- सबसे पहले, इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “Candidate’s Corner” में “GDS Online Engagement Schedule, July-2024 Shortlisted Candidate” के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने राज्य की लिंक पर क्लिक करें।
- “List of Shortlisted Candidate” के विकल्प पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर खुली दूसरी मेरिट लिस्ट में अपना नाम और अन्य जानकारी चेक करें। अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
India Post GDS 2nd Merit List 2024 महत्वपूर्ण जानकारी
- मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम होंगे।
- संबंधित पद का नाम, जन्म तिथि, 10वीं के बोर्ड का नाम, चयनित पोस्ट ऑफिस का नाम, अलॉटमेंट तिथि, और दस्तावेज़ सत्यापन से संबंधित निर्देश शामिल होंगे।
India Post GDS 2nd Merit List 2024 आगे की प्रक्रिया
दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2024 है। चयनित उम्मीदवारों को अपने आवश्यक दस्तावेज़ों जैसे 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आदि प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद, अंतिम चयन होगा और उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से उनकी नियुक्ति की सूचना दी जाएगी।
India Post GDS 2nd Merit List 2024 Cut Off – कट-ऑफ मार्क्स:
- सामान्य श्रेणी (UR): 84-95%
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 80-90%
- अनुसूचित जाति (SC): 79-88%
- अनुसूचित जनजाति (ST): 77-87%
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 83-94%
- विकलांग (PH): 68-78%
इस प्रकार, जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं था, वे दूसरी मेरिट लिस्ट (Post Office GDS 2nd Merit List 2024) में अपना नाम देख सकते हैं और अगले चरण की प्रक्रिया के लिए तैयारी कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ पर क्लिक करें |
होमपेज | यहाँ पर क्लिक करें |