BJP Candidate List 2024 Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियाँ पूरी जोर-शोर से चल रही हैं। भाजपा ने चुनावी मुकाबले के लिए अपने संभावित उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर ली है, जिसे लीक कर दिया गया है। यह सूची चुनावी रणनीति और क्षेत्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत देती है।
बीजेपी की पहली सूची: किसे मिला टिकट?
भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची में 45 नाम शामिल किए हैं। इनमें प्रमुख नाम और उनके क्षेत्र निम्नलिखित हैं:
क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम |
---|---|
लाडवा | नायब सिंह सैनी |
लोहारू | जेपी दयाल |
तोशाम | श्रुति चौधरी |
आदमपुर | भव्य विश्नोई |
बावल | बनवारी लाल |
पलवल | दीपक मंगला |
बल्लभगढ़ | मूलचंद शर्मा |
पानीपत ग्रामीण | महिपाल ढांडा |
नारनौंद | कैप्टन अभिमन्यु |
बादली | ओपी धनखड़ |
नांगल चौधरी | अभय सिंह जाटव |
पदौदी | सत्यप्रकाश जरावता |
महेंद्रगढ़ | राम बिलास शर्मा |
बवानीखेड़ा | बिशंबर वाल्मीकि |
फरीदाबाद | विपुल गोयल |
जींद | कृष्ण मिडढा |
पंचकूला | ज्ञानचंद गुप्ता |
जगाधारी | कंवरपाल |
थानेसर | सुभाष सुधा |
कांग्रेस और अन्य पार्टियों की तैयारी
भाजपा के मुकाबले में कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी), और आम आदमी पार्टी (आप) भी अपनी रणनीति में सक्रिय हैं:
- कांग्रेस: कांग्रेस पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी 27 से 30 अगस्त तक दिल्ली में बैठक करेगी। पार्टी की संभावित उम्मीदवारों की सूची सितंबर के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है।
- आम आदमी पार्टी (आप): प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता के अनुसार, आप की उम्मीदवारों की सूची 31 अगस्त से पहले जारी होगी।
- जननायक जनता पार्टी (जेजेपी): जेजेपी ने 1 सितंबर को कोर कमेटी की बैठक बुलाई है, जिसमें उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर निर्णय लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में राजनीतिक बड़ी उठापटक, JJP और ASP का गठबंधन; जानिए क्या बनेंगे समीकरण
चुनाव की तारीखें और राजनीतिक परिदृश्य
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 1 अक्टूबर को होगा और मतगणना 4 अक्टूबर को की जाएगी। इस बार विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, और बहुमत के लिए 46 सीटें जरूरी हैं। भाजपा ने 2014 और 2019 में जेजेपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई थी, लेकिन 2024 में समर्थन वापस ले लिया गया, जिससे राज्य में अल्पमत की सरकार बन गई है।