Mahindra Scorpio-N Mileage : पेट्रोल और डीजल मॉडल— क्या है बेस्ट ऑप्शन?
Mahindra Scorpio Mileage : अगर आप महिंद्रा स्कॉर्पियो-N का पेट्रोल या डीजल मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले इसका ARAI माइलेज (Mahindra Scorpio-N Mileage) जान लेना जरूरी है। यहां हम 2024 महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स के माइलेज, पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन और कीमतों का विवरण दे रहे हैं, ताकि आप सही फैसला ले सकें।
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N का ARAI माइलेज (2024) (Mahindra Scorpio-N Mileage)
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के पेट्रोल और डीजल मॉडल्स का माइलेज पावरट्रेन के हिसाब से अलग-अलग है। नीचे ARAI द्वारा दावा किए गए माइलेज की डिटेल दी गई है:
- 2.0L टर्बो पेट्रोल-MT: 12.70 kmpl
- 2.0L टर्बो पेट्रोल-AT: 12.12 kmpl
- 2.2L डीजल-MT: 15.42 kmpl
- 2.2L डीजल-AT: 15.42 kmpl
पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है:
- 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन:
- पावर: 203 PS @ 5000 rpm
- टॉर्क: 370 Nm @ 1750-3000 rpm (MT), 380 Nm @ 1750-3000 rpm (AT)
- ट्रांसमिशन: 6-स्पीड मैनुअल (MT) और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक (AT)
- 2.2 लीटर डीजल इंजन (2 स्टेट्स ऑफ ट्यून):
- पावर: 132 PS @ 3750 rpm (Z2, Z4 वेरिएंट्स), 175 PS @ 3500 rpm (उच्च वेरिएंट्स)
- टॉर्क: 300 Nm @ 1500-3000 rpm (Z2, Z4), 370 Nm @ 1500-3000 rpm (MT), 400 Nm @ 1750-2750 rpm (AT)
- ट्रांसमिशन: 6-स्पीड मैनुअल (MT) और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक (AT)
कीमतें और प्रतिस्पर्धा
2024 महिंद्रा स्कॉर्पियो-N की शुरुआती कीमत 13.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो 24.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस एसयूवी का मुकाबला 5-सीटर और 7-सीटर एसयूवी जैसे टाटा हैरियर, सफारी, एमजी हेक्टर, हेक्टर प्लस, हुंडई अल्काजार और महिंद्रा की ही XUV700 और नई थार रॉक्स से है।