Aaj Ka Rashifal 25 August 2024: जानिये कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल हिंदी में…
Aaj Ka Rashifal 25 August 2024: आज, 25 अगस्त 2024 को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो देर रात 3:40 बजे तक रहेगी। साथ ही, आज से ध्रुव योग की शुरुआत हो रही है, जो 12 राशियों पर अच्छा या बुरा असर डाल सकता है। यहाँ आज के राशिफल में बताया है कि कौन से उपाय अपनाकर आप अपने दिन को और भी शुभ बना सकते हैं। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। उपाय: सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि
आपके संबंधों में मधुरता रहेगी, लेकिन किसी से तनाव भी मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। उपाय: सुबह सूर्य देव के बीज मंत्र का जाप करें और किसी छोटी बच्ची को उपहार अथवा वस्त्र दें।
मिथुन राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक योजना सफल होगी और घर में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा। उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को जल अर्पित करें।
कर्क राशि
मौसम के रोगों से सावधान रहें और आर्थिक मामलों में जोखिम न लें। मन अशांत रह सकता है और धन हानि की आशंका है। उपाय: सुबह माता का आशीर्वाद लें और सूर्य को रोली और चावल डालकर जल अर्पित करें।
सिंह राशि
आपकी व्यावसायिक योजना सफल होगी और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। उपाय: सुबह के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
आप उत्सव में शामिल होंगे और शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और किसी घायल गाय का उपचार भी कराएं।
तुला राशि
आपको किसी परिचित से तनाव मिल सकता है, जिससे मन अशांत रह सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। उपाय: सुबह किसी गरीब को सफेद वस्त्र का दान करें और उसे खाना भी खिलाएं।
वृश्चिक राशि
आपका किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा और धन, यश में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ेगी और शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपाय: सुबह बंदर को गुड़ चना अथवा केला दें और किसी गरीब को भोजन कराएं।
धनु राशि
जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। उपाय: सुबह गाय को भोजन कराएं और घायल गाय का उपचार कराएं।
मकर राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और संतान की बीमारी का ध्यान रखें। मन परेशान रह सकता है। उपाय: सुबह कुत्तों को भोजन दें और घायल कुत्तों का उपचार कराएं।
कुंभ राशि
निजी संबंधों में तनाव मिल सकता है। पिता या धर्म गुरु के सानिध्य में रहें। वाहन धीमी गति से चलाएं। उपाय: सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार कराएं।
मीन राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और आपके प्रभाव में वृद्धि के योग हैं। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। उपाय: सुबह सूर्य देव को हल्दी में चावल डालकर जल अर्पित करें और किसी गाय को चार रोटी और गुड़ दें।