राशिफल
Trending

क्यों महिलाओं के लिए वर्जित है श्मशान घाट जाना?

shamshan ghat : जानिए क्यों हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए श्मशान घाट पर जाना वर्जित है। इसके पीछे की धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताएँ और परंपराएँ समझें।

shamshan ghat : भारतीय संस्कृति में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू धर्म में शव यात्रा के दौरान शव को श्मशान घाट ले जाया जाता है और दाह संस्कार की क्रिया संपन्न की जाती है। हालांकि, श्मशान घाट पर महिलाओं के जाने पर अक्सर प्रतिबंध देखा जाता है। यह परंपरा कई धार्मिक और सांस्कृतिक कारणों पर आधारित है।

1. भावनात्मक संवेदनशीलता

आम धारणा के अनुसार, महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक संवेदनशील होती हैं। परिवार में किसी प्रियजन की मृत्यु के बाद का माहौल बेहद दुखद और संवेदनशील होता है। अंतिम यात्रा पर शव को ले जाना महिलाओं के लिए बहुत पीड़ादायक हो सकता है। इस दर्द और भावनात्मक दबाव को सहन करना उनके लिए कठिन हो सकता है, इसीलिए उन्हें श्मशान घाट जाने की मनाही की जाती है।

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 25 अगस्त 2024: शानदार खगोलीय संयोग और राशिफल की गहराई से समझें आज का दिन

2. धार्मिक मान्यताएँ

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में शामिल होने वाले परिवार के सदस्य को मुंडन करना होता है। महिलाएं हिंदू संस्कृति में मुंडन की प्रक्रिया के लिए अनिच्छुक मानी जाती हैं क्योंकि इसे शुभ नहीं माना जाता। इसलिए, महिलाओं को श्मशान घाट जाने की अनुमति नहीं दी जाती।

ये भी पढ़ें: सूर्य देव को जल अर्पित करने का सही तरीका, पहले ही दिन चमक जाएगी किस्मत

3. घर की शुद्धता

गुरुड़ पुराण के अनुसार, शव ले जाने के बाद घर को सुनसान नहीं होना चाहिए क्योंकि मृत व्यक्ति की आत्मा 10 दिनों तक घर में रहती है। इसके अतिरिक्त, अंतिम संस्कार के बाद पुरुषों को स्नान करने के बाद ही घर में प्रवेश की अनुमति मिलती है। इस दौरान घर की शुद्धता बनाए रखने के लिए महिलाओं को घर पर ही रुकना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: तो इस वजह से शादी से पहले मिलाई जाती है जाती गोत्र, ब्लड रिलेशन और रिश्तेदारी में शादी करने पर क्या होता हैं

4. नकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य

श्मशान घाट पर अक्सर नकारात्मक ऊर्जा का वातावरण होता है। शोक और दाह संस्कार की प्रक्रिया के दौरान महिलाएं मानसिक दबाव का सामना कर सकती हैं, जिससे बुरी शक्तियां उन पर हावी हो सकती हैं। इसके अलावा, श्मशान घाट का वातावरण अशुद्ध होता है और वहां के कीटाणु महिलाओं के शरीर और बालों में चिपक सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Bharat Singh

मेरा नाम भारत सिंह है और उमंग हरियाणा पर फिलहाल ज्योतिष जगत से जुड़े आर्टिकल लिखता हूँ। मेरा काम आपको दैनिक राशिफल, पंचांग, ज्योतिष टिप्स, वास्तु शास्त्र, विशेष पूजा अर्चना, वार-त्यौहार, कुंडली आदि के बारे में अपडेट रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×