बिजनेस

बड़ी घोषणा, महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि संभव 7th Pay Commission DA Hike:

7th Pay Commission के तहत सितंबर 2024 में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 3% DA Hike की उम्मीद है। जानिए कैसे महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% हो सकता है और इसका वेतन और पेंशन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

DA Hike 2024, 7th Pay Commission : देश के एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सितंबर 2024 एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। खबर है कि केंद्र सरकार इस महीने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance, DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief, DR) की दरों में संशोधन करने जा रही है। इस संशोधन के बाद DA 50% से बढ़कर 53% हो सकता है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बड़ा इजाफा होगा।

DA में 3% की वृद्धि की उम्मीद

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 50% DA का लाभ मिल रहा है, और उम्मीद की जा रही है कि जुलाई 2024 से इसे 3% और बढ़ाकर 53% किया जाएगा। यह बढ़ोतरी 7th Pay Commission के तहत की जाएगी। DA की इस वृद्धि का प्रस्ताव 18 या 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जा सकता है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे। नई दरें जुलाई 2024 से लागू होंगी, जिससे कर्मचारियों को जुलाई और अगस्त का एरियर भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें: 7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी; जुलाई 2024 से महंगाई भत्ता में 3% की बढ़ोतरी

विवरणवर्तमान DA (50%)संभावित DA (53%)
बेसिक सैलरी: ₹55,200₹27,600₹29,256
बेसिक सैलरी: ₹30,000₹15,000₹16,900
बेसिक पेंशन: ₹25,000₹12,500₹13,250

महंगाई भत्ते की गणना का तरीका

महंगाई भत्ते की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर की जाती है। केंद्र सरकार द्वारा साल में दो बार जनवरी और जुलाई में DA/DR की दरों में संशोधन किया जाता है। यह संशोधन AICPI इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। जनवरी 2024 से DA में 4% की वृद्धि की गई थी, जिसकी घोषणा मार्च 2024 में की गई थी। इसके बाद DA 46% से बढ़कर 50% हो गया था।

ये भी पढ़ें: 7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी; जुलाई 2024 से महंगाई भत्ता में 3% की बढ़ोतरी

सितंबर में 3% की वृद्धि क्यों संभव?

जनवरी से जून 2024 तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, अखिल भारतीय CPI-IW अंक 141.5 पर पहुंच गया है, जिससे 3% की वृद्धि तय मानी जा रही है। इस वृद्धि से कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

महंगाई भत्ते का गणना फार्मूला:

  • केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए:
    DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 12 महीने के लिए – 115.76)/115.76] x 100
  • पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए:
    DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 3 महीने के लिए – 126.33)/126.33] x 100

7th Pay Commission और DA Hike के फायदे

7th Pay Commission के तहत किए गए DA Hike से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹55,200 है, तो उसे वर्तमान में ₹27,600 DA मिल रहा है। DA 53% हो जाने के बाद यह बढ़कर ₹29,256 हो जाएगा। इसी तरह, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹30,000 है, तो उसे वर्तमान में ₹15,000 महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो 53% होने पर ₹16,900 हो जाएगा।

Sandeep Kumar

नमस्कार! उमंग हरियाणा पर फ़िलहाल कंटेंट राइटर का काम कर रहा हूँ। आपको हरियाणा की ताज़ा हिंदी ख़बरों और देश-विदेश की ट्रेंडिंग न्यूज़ से आपको अपडेट रखना मेरा काम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×