ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा
Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा, जानिये कब होंगे चुनाव?
Haryana Election 2024: चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा।
मतदान 1 अक्टूबर 2024 को होगा, और चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया।
पिछली बार भी एक ही चरण में हुआ था मतदान
पिछले चुनाव, यानी 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव भी एक ही चरण में हुए थे। उस समय हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर 2019 को वोट डाले गए थे और चुनाव नतीजों का ऐलान 24 अक्टूबर 2019 को किया गया था।
उस चुनाव में 68.20% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।