पहले 6 साल की बच्ची के साथ की घिनौनी हरकत, फिर बकरी को बनाया हवस का शिकार; सरकारी अधिकारी गिरफ्तार
बुलंदशहर में एक सरकारी अधिकारी पर 6 साल की बच्ची और एक बकरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। जानिए इस मामले की पूरी जानकारी और पुलिस की कार्रवाई के बारे में।
बुलंदशहर, 13 अगस्त 2024: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी अधिकारी पर 6 साल की मासूम बच्ची और एक बकरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मानवता हुई शर्मशार यूपी के बुलंदशहर में सरकारी कर्मचारी गजेंद्र ने एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप किया, बच्ची से मास्टरबेट करवाया, बच्ची को किस KISS किया, उसके प्राइवेट पार्ट को TUCH किया…
जब उसका मन नहीं भरा तो उसने बेजुबान बकरी के साथ भी दुष्कर्म किया! pic.twitter.com/WTOQ3RnFHc— मो० इमरान पत्रकार🐦 (@mdIMRANpress) August 13, 2024
घटना बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोप के मुताबिक, आरोपी एडीओ (सहायक विकास अधिकारी-कृषि) अपने मिलने वालों के घर पर आया था। यहां उसने पहले 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद भी उसकी हवस शांत नहीं हुई, उसने पास में बंधी एक बकरी के साथ भी दुष्कर्म किया।
⚠️ Disturbing Visual⚠️
गजेंद्र सिंह की उम्र 50 पार होगी। कृषि विभाग में ADO पद पर कार्यरत है। अपने परिचित के घर गया था। बच्ची को अकेला देखकर नियत खराब हो गई। पहले बच्ची से दरिंदगी की, फिर एक बकरी से घिनौना काम किया।
📍बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश https://t.co/9A5B9S2vZB pic.twitter.com/df2o6X82lI— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 13, 2024
घटना की गंभीरता को देखते हुए, परिजनों ने बच्ची की हालत देखकर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर परिवार के सदस्य तुरंत थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
सीओ शिकारपुर शोभित कुमार ने बताया कि मासूम के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।