VIP Number : हरियाणा में ऐसे मिलेगा अपने वाहनों के लिए VIP नंबर, जानिये 0001 की कीमत
हरियाणा में वी.आई.पी. फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन अब केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल पर होगी। नए पोर्टल के जरिए सभी रजिस्ट्रेशन नंबरों की ऑक्शन में भाग लें सकते है। आइये जानते है कितने का पड़ेगा 0001 नंबर
Haryana VIP Number: हरियाणा में अब हर जिले के वाहनों के वी.आई.पी. फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन एक केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। परिवहन विभाग ने इस नई व्यवस्था के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं और पोर्टल की सॉफ्ट लॉचिंग भी कर दी गई है।
आपको बता दें तो पहले फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन प्रदेश के हर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा की जाती थी, लेकिन अब इस प्रक्रिया को अधिक हाईटेक और पारदर्शी बनाने के लिए सभी रजिस्ट्रेशन नंबरों को एक ही पोर्टल के माध्यम से बेचा जाएगा। इससे अधिक लोगों को ई-ऑक्शन में भाग लेने का मौका मिलेगा और विभाग के रेवेन्यू में भी इजाफा होगा।
जानिये रेट लिस्ट (VIP Number Rate List)
ई-ऑक्शन में फैंसी नंबरों की कीमत उनकी मांग के आधार पर निर्धारित की गई है:
- 0001: गैर परिवहन वाहनों के लिए शुरुआती फीस 5 लाख रुपए।
- अन्य नंबर: कीमत 1,50,000, 1 लाख, 75,000, 50,000 और 20,000 रुपए तक हो सकती है।
- ट्रांसपोर्ट वाहनों: फीस 1 लाख, 20,000 और 10,000 रुपए के बीच रखी गई है।
ऑनलाइन प्रक्रिया (VIP Number Online)
कोई भी वाहन मालिक पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाकर ई-ऑक्शन प्रक्रिया में भाग ले सकता है। यह कदम न केवल प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाएगा बल्कि इसे अधिक पारदर्शी भी बनाएगा।
One Comment