हरियाणा

Haryana Roadways Free Travel: हरियाणा रोडवेज में रक्षाबंधन पर महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त सफर

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों के लिए हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 18 अगस्त दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है।

Haryana Roadways Free Travel : हरियाणा सरकार हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान कर रही है। हरियाणा रोडवेज ने इसके लिए पहले से ही सभी तैयारियाँ कर ली हैं और 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

आपको बता दें तो इस योजना के तहत महिलाएं और 15 साल तक के बच्चे हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं बिना कोई किराया चुकाए। रोडवेज विभाग ने 12 दिन पहले ही सभी डिपो को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है, जिसमें सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह नि:शुल्क यात्रा सुविधा केवल हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के भीतर ही मान्य होगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में यात्रा करने पर सामान्य किराया देना होगा। इस योजना को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं और हर बूथ पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

रक्षाबंधन पर्व पर भीड़ को ध्यान में रखते हुए कैथल डिपो में पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज के पास करीब 200 बसें उपलब्ध हैं, जो इस दौरान यात्रियों की सेवा के लिए तैयार रहेंगी।

कैथल डिपो के महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने बताया कि रोडवेज मुख्यालय की ओर से पत्र जारी कर डिपो को सभी आवश्यक तैयारियाँ करने के निर्देश दिए गए हैं।

“इस साल भी 36 घंटे के लिए महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को रक्षाबंधन पर्व पर निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×