ट्रेंडिंग

Nag Panchami 2024: आखिर क्यों नहीं बनती नाग पंचमी पर रोटी? जानिये वजह?

Nag Panchami 2024 Kab Hai : नाग पंचमी 2024 पर जानें रोटी न बनाने का कारण और तिथि का महत्व। इस साल 9 अगस्त को मनाए जाने वाले इस पर्व पर नाग देवता और भगवान शिव की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

नई दिल्ली: Nag Panchami 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी (Nag Panchami Kab Hai) का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष नाग पंचमी शुक्रवार, 09 अगस्त को मनाई जाएगी।

इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ नाग देवता की पूजा का भी विधान है। भारतीय व्यंजन में रोटी का महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन नाग पंचमी के दिन रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता। आइए, जानते हैं इसका कारण और इस पर्व का महत्व।

नाग पंचमी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा-अर्चना करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन खेतों में फसलों की रक्षा के लिए भी नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग पंचमी पर नाग देव की आराधना करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

रोटी न बनाने का कारण

नाग पंचमी के दिन लोहे से बनी चीजों का इस्तेमाल वर्जित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोटी बनाने के लिए जिस तवे का इस्तेमाल किया जाता है, उसे नाग के फन से जोड़ा जाता है। इस दिन चूल्हे पर तवा रखने से नाग देवता नाराज हो सकते हैं।

तवे को राहु के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है और नाग पंचमी पर इसके इस्तेमाल से कुंडली में राहु ग्रह का प्रभाव बढ़ सकता है। इस वजह से नाग पंचमी पर तवे पर रोटी बनाने से व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

अन्य तिथियों पर भी रोटी न बनाने का नियम

नाग पंचमी के अलावा हिंदू धर्म में कुछ और तिथियां हैं, जब रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता है। शीतला अष्टमी के दिन मां शीतला की पूजा की जाती है और इस दिन बासी खाने का भोग लगाया जाता है। इसलिए इस दिन रोटी बनाना वर्जित होता है। इसके अलावा दीवाली, मकर संक्रांति, और शरद पूर्णिमा जैसे अवसरों पर भी रोटी बनाने की मनाही होती है।

Ravi Kumar

Hello! In this fast growing and changing digital era, I am working as a content writer on Umang Haryana. It is my job to keep you updated with the latest Hindi news and trending news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×