ब्रेकिंग न्यूज़

हरियाणा में 500 में गैस सिलेंडर, ग्रेजुएशन तक निशुल्क पढ़ाई, जानिये तीज पर सीएम सैनी की 8 बड़ी घोषणाएं

Haryana News, Jind: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाली तीज के अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि अब राज्य के लाखों परिवारों को मात्र 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। यह सुविधा उन परिवारों को मिलेगी जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने जींद के पांडु-पिंडरा की धरती से तीज के पावन मौके पर इन घोषणाओं को हरियाणा के हर परिवार, विशेषकर महिलाओं के लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सदैव महिलाओं के कल्याण और भलाई को प्राथमिकता दी है।

नायब सरकार के 8 बड़े ऐलान

1.एक लाख 80 हज़ार तक की वार्षिक आय वाले 46 लाख परिवारों को 500 रुपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर।
2.उज्ज्वला योजना के 12 लाख परिवारों को भी अब रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में ही मिलेगा।
3.एक लाख 80 हज़ार तक सलाना आय वाले परिवारों की लड़कियों को ग्रेजुएशन तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
4. विवाह शगुन योजना की राशि को 41 हजार रुपये से बढ़ा कर 71 हजार रुपये कर दिया है।
5. महिला उद्यमियों को अब 3 लाख की जगह 5 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा।
6. हरियाणा पुलिस में अब महिला पुलिसकर्मियों की संख्या को बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक किया जाएगा।
7. हरियाणा प्रदेश के 10 लाख बच्चों को फोर्टीफाइड दूध उपलब्ध कराया जाएगा।
8. तीन लाख किशोरियों और छात्राओं को फ्री सैनिटरी पैड उपलब्ध करवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने भाजपा के संकल्प पत्र की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल झूठे वादे करती है और सत्ता में आने पर केवल अपने भाई-भतीजों और चंद परिवारों की सेवा में खजाना लुटवाती है। भाजपा जो कहती है, वह निभाती है।

AMIT KUMAR

नमस्कार! तेजी से बढ़ते और बदलते डिजिटल युग में उमंग हरियाणा पर कंटेंट राइटर का काम कर रहा हूँ। ताज़ा हिंदी ख़बरों और ट्रेंडिंग न्यूज़ से आपको अपडेट रखना मेरा काम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×