Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर आई खुशखबरी! चेक करें आपके शहर का दाम
Petrol-Diesel Price Today: 8 अगस्त 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की ताज़ा कीमतें जारी कर दी गई हैं। आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों के तेल के भाव और घर बैठे कैसे चेक करें तेल की कीमतें।
Petrol Diesel Price Today : 8 अगस्त की सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मार्च महीने में कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर सस्ता किया था। इसके बाद से अब तक कीमतों में कोई गिरावट नहीं हुई है। आइये जानते है देशभर में आज क्या है 1 लीटर तेल की कीमत…
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम:
शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
---|---|---|
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 104.21 | 92.15 |
कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
चेन्नई | 100.75 | 92.32 |
बेंगलुरु | 99.84 | 85.93 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.83 | 87.96 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
आखिरी बार मार्च में सस्ता हुआ था पेट्रोल-डीजल
मार्च में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सरकार ने राहत दी थी। नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये से घटकर 94.72 रुपये हो गई थी। मुंबई में 106.31 रुपये से घटकर 104.21 रुपये, कोलकाता में 106.03 रुपये से घटकर 103.94 रुपये और चेन्नई में 102.63 रुपये से घटकर 100.75 रुपये हो गई थी।
डीजल की बात करें तो दिल्ली में 89.62 रुपये से घटकर 87.62 रुपये हो गया। मुंबई में 94.27 रुपये से घटकर 92.15 रुपये, कोलकाता में 92.76 रुपये से घटकर 90.76 रुपये और चेन्नई में 94.24 रुपये से घटकर 92.32 रुपये हो गया।
OMCs जारी करती हैं दाम
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं।
घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं। इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं।