ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा
Goga Medi Mela 2024 : गोगामेड़ी मेले के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें; देखिये लिस्ट और समय सारणी
Goga Medi Mela 2024 : गोगामेड़ी मेला 2024, रेलवे द्वारा अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, कुछ सेवाएं रहेंगी प्रभावित
Indian Railways, Goga Medi Mela 2024 : नई दिल्ली, हर साल हनुमानगढ़ जिले में आयोजित होने वाले जहारवीर गोगाजी के गोगामेड़ी मेले के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। इस बार मेले की शुरुआत 19 अगस्त 2024 से होगी और यह एक माह तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 4 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने की घोषणा की है, साथ ही श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा को गोगामेड़ी स्टेशन पर एक माह तक अस्थाई ठहराव भी दिया जाएगा।
विशेष ट्रेन सेवाएं
रेवाड़ी से गोगामेड़ी के लिए मेला स्पेशल ट्रेने:
ट्रेन संख्या | मार्ग | प्रस्थान समय | पहुँच समय | चलने की तारीखें |
---|---|---|---|---|
04791 | रेवाड़ी-गोगामेड़ी | 06:15 AM | 10:25 AM | 20 अगस्त – 30 अगस्त, 10 सितंबर – 13 सितंबर |
04792 | गोगामेड़ी-रेवाड़ी | 10:55 AM | 04:30 PM | 20 अगस्त – 30 अगस्त, 10 सितंबर – 13 सितंबर |
04795 | रेवाड़ी-गोगामेड़ी | 06:00 PM | 10:30 PM | 20 अगस्त – 29 अगस्त, 10 सितंबर – 12 सितंबर |
04796 | गोगामेड़ी-रेवाड़ी | 11:20 PM | 05:15 AM (अगले दिन) | 20 अगस्त – 29 अगस्त, 10 सितंबर – 12 सितंबर |
सादुलपुर से गोगामेड़ी के लिए मेला स्पेशल ट्रेने:
ट्रेन संख्या | मार्ग | प्रस्थान समय | पहुँच समय | चलने की तारीखें |
---|---|---|---|---|
04733 | सादुलपुर-गोगामेड़ी | 12:20 PM | 01:35 PM | 20 अगस्त – 16 सितंबर |
04734 | गोगामेड़ी-सादुलपुर | 04:20 PM | 06:00 PM | 20 अगस्त – 16 सितंबर |
04735 | सादुलपुर-गोगामेड़ी | 12:10 AM | 01:30 AM (अगले दिन) | 21 अगस्त – 17 सितंबर |
04736 | गोगामेड़ी-सादुलपुर | 04:20 AM | 06:00 AM | 21 अगस्त – 17 सितंबर |
श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस अस्थाई ठहराव:
ट्रेन संख्या | मार्ग | आगमन समय | प्रस्थान समय | चलने की तारीखें |
---|---|---|---|---|
14701 | श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस | 02:19 AM | 02:21 AM | 18 अगस्त – 17 सितंबर |
14702 | बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर | 12:27 AM | 12:29 AM | 17 अगस्त – 16 सितंबर |
प्रभावित रेल सेवाएं
गोगामेड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन के कारण कुछ अन्य रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। निम्नलिखित ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से रद्द की जाएंगी:
ट्रेन संख्या | मार्ग | प्रभावित अवधि |
---|---|---|
04351 | दिल्ली-हिसार स्पेशल | 20 अगस्त – 16 सितंबर |
04352 | हिसार-दिल्ली स्पेशल | 21 अगस्त – 17 सितंबर |
04367/04368 | रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी स्पेशल | 20 अगस्त – 16 सितंबर |