Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं बरसेंगे बादल, देखें आज का मौसम
Aaj Ka Mausam : हरियाणा में पंचकूला, रेवाड़ी, नारनौल, पलवल और फरीदाबाद सहित कई क्षेत्रों में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 11 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, और अंबाला में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जबकि आकाशीय बिजली का भी खतरा है।
Umang Haryana, Chandigarh: हरियाणा में आज सुबह से ही पंचकूला, रेवाड़ी, नारनौल, पलवल, और फरीदाबाद सहित कई क्षेत्रों में बारिश (Haryana Rain Alert) हो रही है। राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने आज 11 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, और अंबाला जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है।
Observed #Minimum #Temperature over #Punjab, #Haryana & #Chandigarh 07-08-2024 pic.twitter.com/dJzyIlsreS
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) August 7, 2024
बारिश के कारण
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी की ओर से मानसून की सक्रियता बढ़ रही है। इस कारण अगले दो-तीन दिनों तक हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में कमी आ सकती है।
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :07/08/2024 00:00:2) यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना pic.twitter.com/RWBNb0FLac
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) August 6, 2024
कम बारिश का असर
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार बारिश सामान्य से काफी कम हुई है। 1 जून से अब तक 266.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 46% कम है। हालांकि, मौसम विभाग का मानना है कि अगस्त में अच्छी बारिश हो सकती है। पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2024 में 31 जुलाई तक 178.2 मिमी बारिश हुई थी, जबकि 2023 में 760.7 मिमी और 2022 में 463.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।