ट्रेंडिंग

बायोपिक ‘मैडम सपना’: अब बायोपिक में दिखेगी मशहूर डांसर के 16 साल के संघर्ष की कहानी

Sapna Choudhary: जानिए सपना चौधरी के सुसाइड अटेम्प्ट केस की पूरी कहानी और उनके संघर्ष भरे सफर के बारे में। कैसे एक साधारण डांसर नेशनल आइकन बनीं, जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू।

Sapna Choudhary- हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उनके संघर्ष, सफलता, और विवादों को लेकर अब उनकी बायोपिक ‘मैडम सपना’ बनने जा रही है। 4 सितंबर 2024 को इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ, जिसे महेश भट्ट और विनय भारद्वाज द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। सपना की जिंदगी में एक बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने सुसाइड की कोशिश की थी। यह घटनाक्रम उन्हें सुर्खियों में लाया और युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया। आइए जानते हैं, सपना चौधरी की जिंदगी के इस कठिन दौर के बारे में।


सपना चौधरी का सुसाइड अटेम्प्ट: क्या था मामला? (Sapna Choudhary Suicide Attempt Reason)

सपना चौधरी की जिंदगी में सुसाइड अटेम्प्ट का मामला 2016 में सामने आया था। उस समय उनकी एक रागिनी ‘बिगड़ग्या’ पर बड़ा विवाद हुआ। इस रागिनी में कुछ शब्दों को लेकर दलित समाज ने आपत्ति जताई थी, जिससे मामला तूल पकड़ा। सपना ने यह रागिनी 17 फरवरी 2016 को गुरुग्राम के गांव चक्करपुर में गाई थी। इस रागिनी के शब्दों पर दलित समाज के लोगों ने न केवल आपत्ति जताई, बल्कि सपना के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहे गए।

बहुजन आजाद मोर्चा ने सपना चौधरी के खिलाफ हिसार में केस दर्ज करवाया, जिसमें उन्हें दलित समाज का अपमान करने का दोषी बताया गया। इसके साथ ही, सपना के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 29 थाने में भी FIR दर्ज हुई। इस विवाद के चलते उनके खिलाफ SC/ST एक्ट और IPC धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया और मामले की जांच के लिए SIT का गठन भी किया गया था।


विवाद ने पहुंचाया सुसाइड की कोशिश तक 

इस विवाद ने सपना चौधरी की जिंदगी पर गहरा असर डाला। मोर म्यूजिक कंपनी ने सपना के साथ अपने प्रोफेशनल संबंध तोड़ दिए, जिससे उनके डांस करने पर प्रतिबंध लग गया। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ काफी आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां की गईं। इन विवादों और कमेंट्स से आहत होकर सपना चौधरी ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उनकी जान बचा ली गई।

इस घटना के बाद सपना ने सार्वजनिक तौर पर आकर अपना पक्ष रखा और बताया कि कैसे इस विवाद ने उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया था। लेकिन उन्होंने इस कठिन समय के बाद अपने करियर को नई दिशा दी और आज वे बिग बॉस और कान्स के रेड कार्पेट तक का सफर तय कर चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)


सपना चौधरी का संघर्ष और डांस की शुरुआत

सपना चौधरी हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली हैं। बचपन में सपना का सपना था कि वे पढ़ाई पूरी कर पुलिस इंस्पेक्टर बनें, लेकिन उनके पिता की अचानक मृत्यु ने उनका यह सपना चकनाचूर कर दिया। पिता के गुजर जाने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और इस मुश्किल समय में सपना ने घर का खर्चा चलाने के लिए डांस करना शुरू किया।

सपना ने अपना पहला स्टेज शो 10 दिसंबर 2012 को कैथल के पूंडरी कस्बे में किया था। हालांकि, इस शो के लिए उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला। लेकिन दूसरे शो में उन्हें 3100 रुपये की पेमेंट मिली, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। धीरे-धीरे वे हरियाणा की एक प्रमुख डांसर बन गईं और आज वे एक नेशनल आइकन के रूप में जानी जाती हैं।


बायोपिक ‘मैडम सपना’: 16 साल के संघर्ष की कहानी

सपना चौधरी के 16 साल के संघर्ष की कहानी अब बड़े पर्दे पर आने वाली है। ‘मैडम सपना’ नामक बायोपिक में उनके संघर्ष, विवादों, और सफलताओं को दिखाया जाएगा। यह फिल्म उनके जीवन के अनछुए पहलुओं को उजागर करेगी और दर्शकों को यह समझने का मौका देगी कि कैसे एक साधारण ऑर्केस्ट्रा डांसर ने नेशनल आइकन बनने तक का सफर तय किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×