ट्रेंडिंग

घर में इन जानवरों को पालने से आती है समृद्धि और खुशहाली

Lucky Pets for Home : जानिए कौन से पालतू जानवर आपके घर में सुख-समृद्धि और तरक्की ला सकते हैं। कछुआ, मछली, खरगोश, कुत्ता और घोड़ा घर में रखने से कैसे मिलता है सौभाग्य।

Lucky Pets for Home  :पालतू जानवर न केवल आपके घर को खुशियों से भरते हैं, बल्कि वे आपकी जिंदगी में सुख, समृद्धि और तरक्की भी लाते हैं। शास्त्रों में भी कहा गया है कि कुछ खास जानवरों को पालने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। आइए जानते हैं उन जानवरों के बारे में, जिन्हें घर में पालने से भाग्य का दरवाजा खुलता है।

कछुआ: भगवान विष्णु का प्रतीक, लाता है समृद्धि

कछुए को घर में पालना वास्तु शास्त्र के अनुसार बेहद शुभ माना जाता है। कछुआ भगवान विष्णु के कूर्म अवतार का प्रतीक होता है। इसे घर में रखने से सभी कार्य समय पर पूर्ण होते हैं और घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। यह धन और इज्जत में वृद्धि का कारण भी बनता है।

यह भी पढ़ें: Relationship Tips- पति पर हैं शक तो ऐसे लगा सकती है आप पता

मछली: सकारात्मकता और सौभाग्य की प्रतीक

यदि आप शांति पसंद करते हैं, तो मछली पालना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। मछलियां घर में सकारात्मकता लाती हैं और सौभाग्य की प्रतीक होती हैं। एक्वेरियम में मछलियां रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और धन का आगमन होता है। विशेष रूप से, सुनहरे और काले रंग की मछली को साथ रखने से मुसीबतों का नाश होता है।

यह भी पढ़ें: Astrology For Girl Name: इन 4 राशियों की लड़कियों के दीवाने होते है लड़के; ये होती है खास पहचान

खरगोश: घर की नेगेटिव एनर्जी को करता है दूर

खरगोश घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और पॉजिटिव एनर्जी लाता है। इसे पालने से घर में बुरी नजर का प्रभाव कम होता है और अच्छा भाग्य आता है। यह न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि पैसों की आवक में भी इजाफा करता है।

यह भी पढ़ें: मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में हर रात को प्रेतराज सरकार लगाते है कचहरी; होता है दूध का दूध और पानी का पानी

कुत्ता: संकटों को दूर करता है वफादार साथी

कुत्ता सबसे वफादार पालतू जानवर होता है, जो न केवल घर की रक्षा करता है, बल्कि जीवन के कई संकटों को भी दूर करता है। इसे कालभैरव का सेवक माना जाता है, और इसे पालने से कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रह भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं।

यह भी पढ़ें: नाम से जानें, कौन हैं वो लड़के जो लड़कियों को जल्दी इम्प्रेस कर लेते हैं

घोड़ा: बंद किस्मत के ताले खोलता है सौभाग्य

यदि किसी की किस्मत में लगातार असफलताएं आ रही हैं, तो उसे घर में घोड़ा पालना चाहिए। घोड़ा सौभाग्य और तरक्की का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, इसे पालने के लिए बड़ा स्थान चाहिए, इसलिए आप घोड़ी की फोटो या स्टेच्यू भी घर में रख सकते हैं। यह भी शुभ माना जाता है और घर में सफलता और तरक्की लाता है।

Bharat Singh

मेरा नाम भारत सिंह है और उमंग हरियाणा पर फिलहाल ज्योतिष जगत से जुड़े आर्टिकल लिखता हूँ। मेरा काम आपको दैनिक राशिफल, पंचांग, ज्योतिष टिप्स, वास्तु शास्त्र, विशेष पूजा अर्चना, वार-त्यौहार, कुंडली आदि के बारे में अपडेट रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×